Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV

Rajasthan: भाजपा सरकार ने अब आमजन के हित में उठाया ये बड़ा कदम | Parmarth TV

Rajasthan: भाजपा सरकार ने अब आमजन के हित में उठाया ये बड़ा कदम | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। पीएम मोदी के जन्मदिन पर भजनलाल सरकार ने सीकर के लोगों को बड़ी सौगात दी है।  नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बुधवार को नगर परिषद सीकर क्षेत्र में वर्ष 2025-26 के लिए लगभग 80 करोड़ रुपए लागत के 145 नाला—नाली निर्माण और मरम्मत कार्यों व 124.10 लाख रूपए की लागत के सामुदायिक शौचालयों के कार्यों का लोकार्पण किया। झाबर सिंह खर्रा ने सीकर जिले में शहरी सेवा शिविरों का भव्य शुभारंभ फीता काटकर किया। इस दौरान श्री खर्रा ने प्रत्येक स्टॉल पर जाकर अवलोकन किया।


खर्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की जन कल्याणकारी एवं दूरगामी सोच को साकार करने के लिए 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक शहरों एवं गांवों में सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों से आमजन को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सकेगा, वहीं विभिन्न समस्याओं तथा लम्बित कार्यों का निस्तारण भी मौके पर होगा। 


नगर परिषद, नगर विकास न्यास के अधिकारियों को निर्देशित किया

राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने इस दौरान नगर परिषद, नगर विकास न्यास के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने—अपने क्षेत्र में भ्रमण कर जनप्रतिनिधियों और आम जनता से जानकारी लेकर आवश्यक कार्य जैसे कहीं सफाई की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है, कई सड़क टूटी हुई है, कही पर रोशनी की व्यवस्था नहीं हैं, नालियां टूटी हुई है उन सभी को सूचीबद्ध कर इस अभियान के दौरान उनका समाधान करने का प्रयास करें

इन्हें मिले चेक

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों कंवरी देवी, सविता राठी, प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 में लाभार्थी कालूराम, सरिता, मनोहर सपेरा को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किश्त की सहायता राशि, मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत पुष्पा देवी, बरजी देवी, लक्ष्मी देवी, इदरीश, चंदा को चेक भी वितरित किए।

PC: dipr.rajasthan

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News