Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के प्रथम दिन करें मातारानी के इन चमत्कारी मंत्रों का जाप, हर बाधा होगी दूर

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के प्रथम दिन करें मातारानी के इन चमत्कारी मंत्रों का जाप, हर बाधा होगी दूर

शारदीय नवरात्रि 2025 की शुरुआत 22 सितंबर से होगी। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा का विशेष महत्व है। भक्तजन घटस्थापना करते हैं और विभिन्न मंत्रों का जाप करते हैं। सार्वत्रिक, मूल, बीज और ध्यान मंत्रों से सुख-समृद्धि, करियर स्थिरता, मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है।

Publish Date: Sun, 21 Sep 2025 12:32:53 PM (IST)

Updated Date: Sun, 21 Sep 2025 03:14:05 PM (IST)

शारदीय नवरात्रि 2025 की शुरुआत 22 सितंबर से शुरू। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से सोमवार को आरंभ होगी।
  2. प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा का महत्व है।
  3. सार्वत्रिक मंत्र जाप से जीवन की बाधाएं समाप्त होती हैं।

धर्म डेस्क। शारदीय नवरात्रि 2025 की शुरुआत 22 सितंबर (सोमवार) से हो रही है। इस पावन पर्व का पहला दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा के लिए समर्पित है। मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक मां की उपासना और मंत्र जाप करने से घर में सुख-समृद्धि, सौभाग्य और शांति का वास होता है। नवरात्रि के प्रथम दिन घटस्थापना कर भक्त मां का स्वागत करते हैं। विशेष मंत्रों के माध्यम से उनका आह्वान करते हैं।

मां शैलपुत्री की पूजा और महत्व

नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की आराधना की जाती है। माना जाता है कि उनके पूजन से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं। भक्तों के करियर, स्वास्थ्य और परिवार में स्थिरता आती है। भक्तजन पूरे श्रद्धा भाव से मां का ध्यान और उपासना करते हैं।

सार्वत्रिक मंत्र का जाप

नवरात्रि के पहले दिन सार्वत्रिक मंत्र “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे” का जाप अत्यंत फलदायी माना जाता है। इससे जीवन की रुकावटें समाप्त होती हैं और हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।

मूल मंत्र से करियर और जीवन में स्थिरता

“ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः” मूल मंत्र है। यदि साधक इस मंत्र का 108 बार जाप करता है, तो मां शैलपुत्री का विशेष आशीर्वाद मिलता है। करियर और जीवन में स्थिरता आने लगती है।

बीज मंत्र और ध्यान मंत्र

बीज मंत्र “ॐ ह्रीं शैलपुत्र्यै नमः” का जाप करने से मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति होती है। वहीं ध्यान मंत्र “वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्…” का जाप करने से घर-परिवार में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का वास होता है।

अस्वीकरण- इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News