Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Kisan Samman Nidhi Yojana: रक्षा बंधन से पहले जारी हुई हुए ये किस्त, किसानों के खाते में आए पैसे | Parmarth TV LPG Cylinder Price: प्रमुख शहरों में आज एलपीजी सिलेंडर के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए | Parmarth TV नितिन नबीन ने नई राष्ट्रीय टीम का किया ऐलान, Vasundhara Raje बनीं उपाध्यक्ष, Satish Poonia को मिला महासचिव का पद | Parmarth TV शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 78 हजार अंक से नीचे फिसला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV आरएसएस और उनकी विचारधारा का वंदे मातरम से कभी कोई नाता ही नहीं रहा: Gehlot | Parmarth TV Gold and Silver Prices: चांदी 2,531 रुपए हुई महंगी, सोने के भी बढ़ गए हैं दाम, ये है ताजा भाव | Parmarth TV 23 अगस्त तक जरूर ही करवा लें ये काम, नहीं तो महंगा मिलेगा LPG cylinder | Parmarth TV अमेरिकी सैनिकों को मारने-पकड़ने पर इतना इनाम देगा ईरान, सेना के कमांडर-इन-चीफ ने कर दिया है ऐलान | Parmarth TV National Weather Forecast:19 राज्यों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून का प्रभाव | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: स्वतंत्रता दिवस के बाद भी नहीं मिली राहत, आज इतनी तय कर दी गई हैं कीमतें | Parmarth TV

Rajasthan: भीषण गर्मी को लेकर सीएम भजनलाल ने प्रदेशवासियों से कर दिया है ये आग्रह | Parmarth TV

Rajasthan: भीषण गर्मी को लेकर सीएम भजनलाल ने प्रदेशवासियों से कर दिया है ये आग्रह | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नौतपा के कारण पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेशवासियों से अपने स्वास्थ्य एवं परिवार की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया है। सीएम भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि प्रिय प्रदेशवासियों, राजस्थान में वर्तमान में नौतपा के कारण भीषण गर्मी का दौर जारी है। बढ़ते तापमान एवं लू के प्रभाव को देखते हुए आप सभी से आग्रह है कि अपने स्वास्थ्य एवं परिवार की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।


कृपया पर्याप्त मात्रा में पानी एवं तरल पदार्थ का सेवन करें, बच्चों, बुजुर्गों एवं अस्वस्थ व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें तथा अत्यधिक धूप में बाहर निकलने से बचें। साथ ही, प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करें। हमारी संस्कृति सेवा, संवेदनशीलता एवं परोपकार की भावना से ओत-प्रोत रही है। इस कठिन समय में जरूरतमंद लोगों की सहायता हेतु आगे आएं। सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ, छांव एवं शीतल जल की व्यवस्था करने में अपनी सहभागिता निभाएं।


साथ ही, पशु-पक्षियों के लिए पानी एवं दाने की व्यवस्था कर जीव मात्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी एवं करुणा का परिचय दें। आपकी सजगता, संवेदनशीलता एवं सहयोग से हम सभी इस भीषण गर्मी का सामना सुरक्षित एवं सामूहिक रूप से कर सकते हैं। सभी प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की कामना करता हूँ।

PC: dipr.rajasthan

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News