Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PM Vishwakarma Yojna: जाने इस योजना से जुड़ने पर मिलते हैं आपको क्या क्या लाभ, कौन हैं इसके लिए पात्र | Parmarth TV मध्यावधि चुनाव में पहले Donald Trump कर सकते हैं बड़ी घोषणा, दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV DA-DR Hike: सरकार ने कर दिया है दर में पांच प्रतिशत का इजाफा, कर्मचारियों की बढ़ जाएगी सैलरी | Parmarth TV National Weather Forecast: कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, राजस्थान में 40 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान | Parmarth TV LPG Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या फिर से बढ़ गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है आज की रेट | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिर गई है सोने-चांदी की कीमतें, ये है ताजा भाव | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, ट्रेंट का शेयर 13 फीसदी उछाल – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Delhi: विपक्षी मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका, नेता प्रतिपक्ष ने कहा-चुनाव आयुक्त हमसे मुलाक़ात क्यों नहीं कर रहे | Parmarth TV Aadhar card: आधार कार्ड में नाम बदलना हुआ और भी आसान, जारी हुई नई एसओपी | Parmarth TV

Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल ने अब ले लिया है संकल्प, होगा ऐसा | Parmarth TV

Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल ने अब ले लिया है संकल्प, होगा ऐसा | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। मुख्यमंत्री भजरलाल शर्मा ने अब हरियाली के साथ सतत विकास का संकल्प लिया है। सीएम भजनलाल के इस संकल्प के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरणा लेते हुए प्रदेश सरकार ने ;हरियालो राजस्थान महाअभियान शुरू किया है। पिछले मानसून में 7 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं और इस वर्ष 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

सीएम भजनलाल शर्मा की पहल पर शुरू हुआ यह अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे जुड़े ;मातृ वन और ;स्मृति वन जैसी संकल्पनाएं इसे एक भावनात्मक आंदोलन बना रही हैं। हर जिले में आमजन की भागीदारी से मातृ वन बनाए जा रहे हैं, जहां नागरिक अपने परिजनों की स्मृति में वृक्ष लगाकर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इस अभियान को डिजिटल रूप से ट्रैक करने के लिए ;हरियालो राजस्थान मोबाइल ऐप भी विकसित किया गया है।

सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रदेश का पहला ग्रीन बजट पेश कर एक ऐतिहासिक शुरुआत की है। इस बजट में राज्य के कुल स्कीम खर्च का 11.34 प्रतिशत, यानी 27,854 करोड़ रुपए ग्रीन ग्रोथ से जुड़ी परियोजनाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं।

सरकार ने तय किया है ये लक्ष्य
सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2030 तक राज्य संयुक्त राष्ट्र के सस्टेनेबल डवलपमेंट गोल्स को हासिल करे। इसके लिए जलवायु अनुकूलन की पांच वर्षीय योजना तैयार की जा रही है और एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर क्लाइमेट चेंज की स्थापना की जाएगी, जिससे पर्यावरणीय शोध और नीति निर्माण को मजबूती मिलेगी।

PC:dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News