Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV

Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल करने वाले हैं ऐसा, प्रदेश को मिलेगा फायदा | Parmarth TV

Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल करने वाले हैं ऐसा, प्रदेश को मिलेगा फायदा | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। दस दिसंबर को जयपुर में आयोजित होने जा रहे प्रवासी राजस्थानी दिवस की सफलता के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने स्तर पर हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसके तहत अब सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता जाएगा।

यहां पर प्रतिनिधिमंडल की ओर से प्रवासी राजस्थानी समुदाय से प्रभावी संवाद स्थापित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल की अध्यक्षता में ;प्रवासी राजस्थानी मीट का आयोजन किया जाएगा और प्रवासी राजस्थानियों को जयपुर में आयोजित होने वाले प्रथम प्रवासी राजस्थानी दिवस के लिए आमंत्रित भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल प्रवासी राजस्थानियों, औद्योगिक समूहों, व्यवसायियों और उद्यमियों को राज्य के विकास में सक्रिय योगदान के लिए आमंत्रित करेगा। इस दौरान टेक्सटाइल एवं होजरी, केमिकल तथा खनिज जैसे विभिन्न व्यवसायिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यावसायिक और औद्योगिक समूहों के प्रमुखों के साथ वन-टू-वन बैठकें भी आयोजित होंगी।

आपको बता दें कि प्रवासी राजस्थानी मीट राज्य में निवेश को प्रोत्साहित करने, सहभागिता को सुदृढ़ बनाने, राजस्थान और उसके वैश्विक प्रवासी समुदाय के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ करने तथा राज्य की विकास यात्रा में उनकी निरंतर भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

हैदराबाद और सूरत के बाद कोलकाता में होगा आयोजन
10 दिसंबर को आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस की तैयारियों की कड़ी में यह तीसरा कार्यक्रम है जो कोलकाता में आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले हैदराबाद और सूरत में आयोजित प्रवासी राजस्थानी मीट्स के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल ने प्रवासी राजस्थानियों को राज्य में नए अवसरों की संभावनाएं तलाशने के लिए प्रेरित किया था।

PC:dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

PC:dipr.rajasthan

Parmarth TV

Trending News