Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV

Surya Kavach: रोज करें सूर्य कवचम् का पाठ, बड़े से बड़े संकट में करेगा आपकी रक्षा

Surya Kavach: रोज करें सूर्य कवचम् का पाठ, बड़े से बड़े संकट में करेगा आपकी रक्षा

  • शिर से लेकर जिह्वा तक, हर अंग की रक्षा सूर्य देव स्वयं करते हैं। कहा गया है कि यदि इस कवच को भोजपत्र पर लिखकर धारण किया जाए, तो सभी सिद्धियाँ साधक के वश में हो जाती हैं।
  • सूर्य कवच का भावार्थ

    कवच के प्रत्येक श्लोक में सूर्य देव की दिव्यता का वर्णन है। चमकते मुकुट, मकराकृति कुण्डल और हजारों किरणों से युक्त स्वरूप का ध्यान करने से मन और शरीर दोनों पवित्र हो जाते हैं। सूर्य देव “दिनमणि” के रूप में नेत्रों की, “वासरेश्वर” के रूप में श्रवणों की और “धर्मघृणि” के रूप में नाक की रक्षा करते हैं।

    सूर्य देव की आरती का महत्व

    छठ पूजा के दौरान सूर्य देव की आरती का भी विशेष महत्व है। “ॐ जय सूर्य भगवान” आरती सूर्य देव की महिमा का वर्णन करती है। इसमें सूर्य को जगत के नेत्रस्वरूप, त्रिगुण स्वरूप और सर्वशक्तिमान कहा गया है। आरती के पदों में यह भाव प्रकट होता है कि सूर्य ही जीवन, बल, बुद्धि और ज्ञान के स्रोत हैं। सुबह के उदयाचल से लेकर शाम के अस्ताचल तक, सूर्य की उपासना से जीवन में उजियारा और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

    ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।

    जगत् के नेत्रस्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।

    धरत सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान।।

    ।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

    सारथी अरुण हैं प्रभु तुम, श्वेत कमलधारी। तुम चार भुजाधारी।।

    अश्व हैं सात तुम्हारे, कोटि किरण पसारे। तुम हो देव महान।।

    ।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

    ऊषाकाल में जब तुम, उदयाचल आते। सब तब दर्शन पाते।।

    फैलाते उजियारा, जागता तब जग सारा। करे सब तब गुणगान।।

    ।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

    संध्या में भुवनेश्वर अस्ताचल जाते। गोधन तब घर आते।।

    गोधूलि बेला में, हर घर हर आंगन में। हो तव महिमा गान।।

    ।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

    देव-दनुज नर-नारी, ऋषि-मुनिवर भजते। आदित्य हृदय जपते।।

    स्तोत्र ये मंगलकारी, इसकी है रचना न्यारी। दे नव जीवनदान।।

    ।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

    तुम हो त्रिकाल रचयिता, तुम जग के आधार। महिमा तब अपरम्पार।।

    प्राणों का सिंचन करके भक्तों को अपने देते। बल, बुद्धि और ज्ञान।।

    ।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

    भूचर जलचर खेचर, सबके हों प्राण तुम्हीं। सब जीवों के प्राण तुम्हीं।।

    वेद-पुराण बखाने, धर्म सभी तुम्हें माने। तुम ही सर्वशक्तिमान।।

    ।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

    पूजन करतीं दिशाएं, पूजे दश दिक्पाल। तुम भुवनों के प्रतिपाल।।

    ऋतुएं तुम्हारी दासी, तुम शाश्वत अविनाशी। शुभकारी अंशुमान।।

    ।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

    ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।

    जगत् के नेत्रस्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।स्वरूपा।।

    धरत सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान।।

    छठ पर्व पर शुभ फल पाने का उपाय

    छठ पर्व के दौरान जो व्यक्ति स्नान कर शुद्ध मन से सूर्य कवच का पाठ करता है और आरती गाता है, वह दीर्घायु, स्वास्थ्य, धन और यश प्राप्त करता है। यह पाठ और आरती जीवन से नकारात्मकता दूर कर आत्मबल और उत्साह को बढ़ाती है। सूर्य उपासना का यह काल आध्यात्मिक उन्नति और ईश्वरीय कृपा प्राप्त करने का सर्वोत्तम अवसर माना गया है।

    Trending News