Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel की कीमतों में फिर लगी आग, जयपुर में पेट्रोल 2.82 और डीजल 2.73 रुपए हो गया है महंगा | Parmarth TV 24 घंटे में इंस्टाग्राम पर दोगुने हो गए हैं कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोअर्स | Parmarth TV Rajasthan की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को होगा मतदान, इन सांसदों का खत्म हो रहा है कार्यकाल | Parmarth TV राहुल गांधी के बारे में मदन दिलावर के विवादित बयान को लेकर Jully ने बोल दी है बड़ी बात, कहा- जो व्यक्ति स्वयं… | Parmarth TV अमेरिका फिर से करने वाला है ईरान पर हमला! डोनाल्ड ट्रंप ने अब उठा लिया है ये बड़ा कदम | Parmarth TV NEET Paper Leak: सीकर के छात्र ने की थी आत्महत्या, अब राहुल गांधी ने परिजनों को दिया ये आश्वसान | Parmarth TV China: कोयला खदान में भीषण विस्फोट, 90 लोगों की मौत, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा | Parmarth TV Jaipur: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 420 युवाओं को दी बड़ी सौगात, ये बड़ा ऐलान भी किया | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इस महीने में जारी होगी 23वीं किस्त! | Parmarth TV Aadhaar Card: अब इस तारीख तक फ्री में अपडेट करवा सकते हैं आधार कार्ड, बढ़ गई है समय सीमा | Parmarth TV

Rajasthan में अब बनाई जाएगी ये ठोस कार्ययोजना, सीएम भजनलाल ने दे दिए हैं निर्देश | Parmarth TV

Rajasthan में अब बनाई जाएगी ये ठोस कार्ययोजना, सीएम भजनलाल ने दे दिए हैं निर्देश | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। प्रदेश की भजनलाल सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर अपने स्तर पर हरसंभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री शर्मा भजनलाल शर्मा ने अब सीएम कार्यालय में शुक्रवार को राजस्थान ग्रामीण आजीविका परिषद की बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए हैं। सीएम ने राजीविका के स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की आर्थिक मजबूती, ग्रामीण महिलाओं के सशक्तीकरण के साथ ही आजीविका संवर्धन के कार्यों को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए हैं। वहीं एसएचजी के उत्पादों की उपखण्ड एवं जिलेवार सूची बनाकर इनके विक्रय की ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

सीएम ने बैठक में संबंधित अधिकारियों को राजसखी कैंटीन में सरस डेयरी के उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा स्थानीय स्तर पर संचालित उत्पाद इकाइयों से भी एसएचजी की महिलाओं को जोड़ने के निर्देश दिए।

सीएम भजनलाल ने इस दौरान कहा कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा बाजार की मांग के अनुरूप प्रोडक्ट्स एवं घर में प्रतिदिन उपयोग आने वाली वस्तुओं के निर्माण की भी विशेष कार्ययोजना बनाई जाए।

अधिक से अधिक संख्या में लखपति दीदी बनाई जाएं
सीएम भजनलाल ने कहा कि एसएचजी द्वारा किए जाने वाले कार्यों को बढ़ावा देकर अधिक से अधिक संख्या में लखपति दीदी बनाई जाएं। सीएम ने ग्रामीण महिलाओं को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़कर लाभान्वित करने के लिए बैंक सखी की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश दिए। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को कोऑपरेटिव बैंकों के माध्यम से बैंक सखी बनाकर ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण को मजबूती प्रदान करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने सुविधा ऋण योजना, समर्थ सखी ऋण योजना एवं मुख्यमंत्री लखपति दीदी ऋण योजना से महिलाओं एवं एसएचजी को अधिक संख्या में लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

PC:dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News