Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी का 76वां जन्मदिन आज, देश विदेश के नेताओं सहित कई लोगों ने दी बधाई | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान के इन संभागों में आज भी है बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से लेकर चेन्नई तक, आज ये दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV BJP: नितिन नवीन ने कहा, प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा दिवस नहीं मनाएंगे तो क्या राहुल बाबा आपका मनाएंगे | Parmarth TV LPG Prices: आज जयपुर में इतने में मिलेगा सिलेंडर, देख लें प्रमुख शहरों में कीमतें | Parmarth TV PM Kisan Scheme: आपको 24वीं किस्त मिलेगा या नहीं, इस प्रकार चेक करें अपना स्टेटस | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV क्या मोदी सरकार अब राशन कार्ड धारक को फ्री में देगी AC? | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज घट गई है दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है आज की ताजा रेट | Parmarth TV नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तार पर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- राजस्थान से लेकर पश्चिम बंगाल तक… | Parmarth TV

Rajasthan: संविदाकर्मियों के लिए आई खुशखबरी, जल्द ही भजनलाल सरकार करने वाली है ऐसा | Parmarth TV

Rajasthan: संविदाकर्मियों के लिए आई खुशखबरी, जल्द ही भजनलाल सरकार करने वाली है ऐसा | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार की ओर से संविदा पर जीएनएम के 2 हजार 338 पद, एएनएम के 3 हजार 58 पद एवं सीएचओ के 5 हजार 261 पदों पर भर्ती की जा रही है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र खींवसर ने मंगलवार को विधानसभा में इस बात की जानकारी दी है। इस दौरान उन्होंने आश्वस्त किया कि सफल अभ्यर्थियों को जल्द ही नियुक्ति प्रदान कर दी जाएगी। 


चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र खींवसर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संविदाकर्मियों के नियमितिकरण की प्रक्रिया जारी है। पूर्व में संविदा कर्मचारियों के नियमितिकरण के लिए नियमानुसार 15 वर्ष का प्रावधान था। डेढ़ वर्ष पहले ही नए नियम बनाकर इस अवधि को घटाकर 9 वर्ष किया गया है। संविदा कर्मियों के नियमितिकरण के लिए प्रत्येक 3 वर्ष की कार्यावधि के लिए 1 पॉइंट निर्धारित किया गया है। इस अनुसार 15 वर्षों से कार्यरत संविदा कार्मिकों को 5 पॉइंट्स एवं 9 वर्षों से कार्यरत संविदा कार्मिकों को 3 पॉइंट्स दिए गए हैं। 

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र खींवसर ने प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत संविदाकर्मियों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार के अंशदान 60:40 के अनुपात में मानदेय दिया जाता है। 

विभिन्न संवर्ग के कुल 4518 नियमित पद सृजित किए गए हैं

खींवसर ने बताया कि वित्त (व्यय-1) विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अन्तर्गत पात्रता रखने वाले कार्यरत कार्मिकों हेतु संविदा पदों के स्थान पर विभिन्न संवर्ग के कुल 4518 नियमित पद सृजित किए गए हैं। 

PC:  dipr.rajasthan

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News