Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और पंजाब के प्रभारी सचिन पायलट का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता और स्वतंत्रता को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए है। उन्होंने कहा कि इसका विरोध करने वालों की आवाज को पुलिसिया कार्रवाई और लाठी के दम पर नहीं दबाया जा सकता. उन्होंने यह दावा भी किया कि नरेन्द्र मोदी जल्द ही ‘पूर्व प्रधानमंत्री’ हो जाएंगे।
खबरों की माने तो सचिन पायलट ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की विपक्षी दलों की मांग का जिक्र किया और कहा कि यदि उप राष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ का इस्तीफा हो सकता है तो फिर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का त्यागपत्र क्यों नहीं हो सकता। उनका कहना था कि कांग्रेस को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करना और अदालत का दरवाजा खटखटाना मौलिक अधिकार है।
खबरों के अनुसार उन्होंने मीडिया से बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी के बारे में पूछे जाने पर संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘वह जल्द ही पूर्व प्रधानमंत्री हो जाएंगे’’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर उन्होंने कहा कि वह ‘‘बहुत जल्द विश्वसनीयता खो देंगे’’ कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मौजूदा समय सिर्फ विपक्ष के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए चुनौतीपूर्ण है।
pc- patrika
Parmarth TV







