Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सब-इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2025 को लेकर आज बड़ा फैसला सुना दिया है। देश के शीर्ष कोर्ट ने इस परीक्षा को स्थगित करने से इनकार कर दिया है।
खबरों के अनुसार, उच्चतम न्यायालय ने 5 और 6 अप्रैल 2026 को होने वाली परीक्षा पर रोक लगाने या उसे स्थगित करने से साफ से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद तय हो गया है कि परीखा 5 और 6 अप्रैल को ही परीक्षा होगी। न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने इस पर सुनवाई करते हुए अपना फैसला दिया है।
हालांकि पीठ ने आवेदकों और उनके समान स्थिति वाले अन्य अभ्यर्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति दी है। आपको बता दे कि एआई भर्ती 2021 पेपर लीक प्रकरण राजस्थान उच्च न्यायालय में अभी लंबित है। ऐसे में अभ्यर्थियों ने आयु की छूट पर कोई फैसला ना होने तक नई भर्ती परीक्षा का आयोजन नहीं करवाना करवाने की मांग की थी।
PC:en.theharyanastory
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







