Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Rajasthan: सीएम भजनलाल और केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव से हनुमान बेनीवाल ने कर दी है ये मांग | Parmarth TV

Rajasthan: सीएम भजनलाल और केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव से हनुमान बेनीवाल ने कर दी है ये मांग | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। हनुमानगढ़ जिले की नोहर तहसील में स्थित ग्राम भावलदेसर के 200 परिवारों को वन विभाग द्वारा अतिक्रमण के नाम पर बेदखल किए जाने नोटिस पर आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

इस मामले में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव से प्रभावित होने वाले परिवारों के साथ सरकार की उच्च स्तरीय वार्ता करवाके उनकी मंशा के अनुरूप मामले का निस्तारण करवाने की मांग की है। हनुमान बेनीवाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि हनुमानगढ़ जिले की नोहर तहसील में स्थित ग्राम भावलदेसर के 200 परिवारों को वन विभाग ने अचानक अतिक्रमण के नाम पर बेदखल करने का नोटिस भेजा है, जबकि ये लोग दशकों से इस भूमि पर रह रहे हैं।

सरकार द्वारा वर्ष 1997-98 में इंदिरा आवास योजना के तहत यहां मकान भी बनवाए गए और बाद में इन घरों को सरकार ने बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं दीं। पहले सरकार ने मनमाने ढंग से इसे गोचर में परिवर्तित कर दिया, फिर बिना किसी सूचना इस गोचर भूमि को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया और आज इन्हीं लोगों को अपनी ही जमीन से बेदखल किया जा रहा है।

सरकार द्वारा ना तो किसी के पुनर्वास की बात की गई और ना कोई विकल्प दिया गया जो कि सरासर जनविरोधी और अमानवीय है। मेरी प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव से से अपील है कि इस मामले में त्वरित संज्ञान लेकर प्रभावित होने वाले परिवारों के साथ सरकार की उच्च स्तरीय वार्ता करवाके उनकी मंशा के अनुरूप मामले का निस्तारण किया जाए।
PC:rajasthan.inkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News