Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Ayushman Yojana: अपने आयुष्मान कार्ड से किन अस्पतालों में करवा सकते हैं आप अपना इलाज, जान ले अभी | Parmarth TV फ्लाईदुबई घटनाक्रम को लेकर Donald Trump का बड़ा बयान, आतंकी साजिश के पीछे बताया इस देश का हाथ | Parmarth TV Delhi: राहुल-प्रियंका का आकाशवाणी कैंपस में धरना, चुनाव आयोग में जाने पर अड़े, भाजपा ने साधा निशाना | Parmarth TV शुरू हो गई है नई योजना, इन महिलाओं को सरकार हर महीने देगी 1500 रुपए | Parmarth TV मोदी और शाह मीडिया के सहयोग से जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं: Ashok Gehlot | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज सोना हुआ सस्ता, 2,105 रुपए महंगी हो चुकी है चांदी | Parmarth TV National Weather Forecast: इन राज्यों के लिए है हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के ये जिले रहेंगे प्रभावित | Parmarth TV केन्द्रीय कर्मचारियों को सरकार दशहरे से पहले देगी बड़ी सौगात, बढ़ जाएगी सैलरी! | Parmarth TV Donald Trump के खिलाफ रिपब्लिकन पार्टी में बगावत तेज होने के संकेत, सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा | Parmarth TV Supreme Court ने ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग की खारिज, इन्हें जारी कर दिया है नोटिस | Parmarth TV

Rajasthan: सीएम भजनलाल ने अब आमजन को एक साथ दे दी हैं कई बड़ी सौगातें | Parmarth TV

Rajasthan: सीएम भजनलाल ने अब आमजन को एक साथ दे दी हैं कई बड़ी सौगातें | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बार फिर से आमजन को बड़ी सौगातें दी है। अब सीएम ने केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में 1 हजार करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी गई।  सीएम भजनलाल ने अजमेर के केकड़ी में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास समारोह में ये सौगात दी है।


इस दौरान भजनलाल ने केकड़ी में लगभग 423 करोड़ रुपए से जल जीवन मिशन के तहत केकड़ी-सरवाड़ क्षेत्र के लिए जल आपूर्ति प्रणाली कार्य का शिलान्यास किया। केकड़ी विधानसभा के 157 गांवों को शुद्ध पेयजल के लिए 300 करोड़ रुपए की लागत से क्लस्टर पंपिंग सिस्टम, ओवरहेड टैंक और वितरण प्रणाली स्थापित करने के कार्यों का भी शिलान्यास किया गया। 


समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 291 करोड़ रुपए की लागत से बीसलपुर बांध पैकेज-2 के अंतर्गत बीसलपुर बांध से केकड़ी तक वर्षा जल की ट्रांसमिशन मुख्य प्रणाली और इनटेक पर इलेक्ट्रो-मैकेनिकल कार्य का भी शिलान्यास किया। बजट घोषणा 2025-26 के तहत 200 करोड़ रुपए से अधिक की सडक़ों के निर्माण और विकास कार्यों का शुभारंभ भी किया गया। साथ ही, कार्यक्रम में 26 सडक़ों का लोकार्पण भी किया।

सरकार 75 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी पदों पर नियुक्तियां दे चुकी 

इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार 75 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी पदों पर नियुक्तियां दे चुकी है। 81 हजार से अधिक पदों का परीक्षा कैलेण्डर और 26 हजार भर्तियों के विज्ञापन जारी हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि युवा मन लगाकर पढ़ाई करें। हमारी सरकार 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देना सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए हमने किसान सम्मान निधि की राशि को बढ़ाकर 9 हजार रुपए कर दिया है। 

PC: dipr.rajasthan

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News