Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump का फिर से बड़ा बयान, कहा- ईरान के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल… | Parmarth TV LPG Prices: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की प्रमुख शहरों में आज ये हैं कीमतें | Parmarth TV Government Scheme: सरकार इस योजना में किसानों को दे रही है 36,000 रुपए तक की सब्सिडी , जान लें | Parmarth TV कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi को नोटिस, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा- कोई भी सुप्रीम कोर्ट को डराने या धमकाने की कोशिश… | Parmarth TV Aadhaar Card: फोटोकॉपी देने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो सकता है इसका दुरुपयोग | Parmarth TV Gold-Silver Prices: एक दिन में 6,724 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोना भी हुआ सस्ता | Parmarth TV भारत में प्रोटेस्ट के लिए अमेरिकी डोनर कर रहे CJP को फंडिंग, अमेरिकी सिंगर का दावा | Parmarth TV CM Bhajanlal ने अचानक पीएम नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात, अब लग रहे हैं ये कयास | Parmarth TV शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 1,500 अंक से ज्यादा उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Pakistan: प्राइवेट स्कूल की छत गिरी, 29 की मौत, 40 से ज्यादा लोग घायल, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा | Parmarth TV

Rajasthan: 20 घंटे से ज्यादा समय से बोरवेल में फंसा है 9 साल का बच्चा, कैमरे से रखी जा रही नजर | Parmarth TV

Rajasthan: 20 घंटे से ज्यादा समय से बोरवेल में फंसा है 9 साल का बच्चा, कैमरे से रखी जा रही नजर | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के फलोदी जिले में गुरुवार को नौ वर्षीय बच्चा करीब 1050 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। इस हादसे को हुए 20 घंटे से अधिक का समय बीच चुका है, लेकिन अभी तक बच्चे को बोरवेल से बाहर निकालने में सफलता नहीं मिली है। बच्चे पर कैमरे से नजर रखी जा रही है।

वहीं  अजमेर से पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने बच्चे को बाहर निकालने के लिए सरियों से जाल बनाया है। हादसे के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने बचाव अभियान शुरू किया था।

समाचार लिखे जाने तक बालक को बाहर निकालने के प्रयास जारी है। खबरों के अनुसार, फलोदी के लोहावट पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत नौसर के तहत पूनियों की ढाणी में ये हादसा कल दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ। किसान पचाराम के खेत में  खराब बोरवेल की मरम्मत के लिए मशीन मंगवाई गई थी। इस दौरान श्रमिक पाइप निकाल रहे थे वहीं बच्चे के पिता मोटर हटाने में लगे थे। इस दौरान अचानक 9 वर्षीय मासूम भोमाराम फिसलकर बोरवेल में गिर गया। बच्चा अपने माता-पिता का इकलौता बेटा बताया जा रहा है।

 बोरवेल में करीब 640 फीट की गहराई पर हलचल नजर आई
किसान ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी कि जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो बच्चे का सिर और हाथ नजर आ रहे थे, लेकिन उनके मौके पर पहुंचने तक वह और नीचे खिसक गया। बच्चे की स्थिति और उसकी जगह का पता लगाने के लिए बोरवेल में कैमरा उतारा गया। इसमें, करीब 640 फीट की गहराई पर हलचल नजर आई है। बोरवेल की अनुमानित गहराई 1050 फीट होने के कारण बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Parmarth TV

Trending News