Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Rajasthan weather update: आज 13 जिलों के लिए है अलर्ट, इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश | Parmarth TV

Rajasthan weather update: आज 13 जिलों के लिए है अलर्ट, इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर सिस्टम बनने से राजस्थान में आगामी कुछ दिनों तक झमाझम बारिश होगी। इस प्रकार का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग की ओर से आज प्रदेश के 13 जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने आज 3 जिलों झालावाड़, प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा में भारी बरसात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं, चित्तौड़गढ़, बूंदी, कोटा, बारां, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, भरतपुर, दौसा और अलवर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के कारण लोगों को कइ प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश के कारण हादसे सामने आए। दौसा के लालसोट में कच्चा बांध टूटने से जयपुर के कई गांव डूब गए। वहीं लालसोट के नालावास डैम के टूटने से सैकड़ों लोग बांध के पानी में फंस हुए नजर आए हैं।

प्रतापगढ़ में अध्यापक पुलिया से माही नदी में गिर गया। वहीं सवाई माधोपुर में स्टंट कर रहा युवक बांध में बहने का मामला सामने आया है।जालोर के आहोर में सोमवार शाम 3 बाइक सवार एक बरसाती नाले में बह गए। इनमें से दो की जान बचा ली गई है। हालांकि एक की तलाश अब भी जारी है।

पांच सितंबर तक इन संभागों में हो सकती है भारी बारिश

राजस्थान के लोगों को अभी बारिश से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग की ओर से 3 से 7 सितंबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। विभाग की ओर से इस दौरान लोगों को सतर्क रहने और एहतियात बरतने की सलाह दी है। आईएमडी के अनुसार आज से 5 सितंबर तक कोटा, उदयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग में कई जगहों पर भारी से लेकर अति भारी बारिश होने की आशंका है।

PC:zeenews.india.com
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News