Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Iran ने अब गिरा दिया अमेरिकी एमक्यू-9 रीपर ड्रोन, ये चेतावनी भी दे डाली | Parmarth TV Bikaner: गृहमंत्री अमित शाह ने सीमा चौकियों पर नवनिर्मित महिला बैरकों का किया ई-लोकार्पण, पाक को लेकर बोल दी ये बात | Parmarth TV भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद; निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV CNG: आमजन को फिर से लगा बड़ा झटका, अब इतनी महंगी हुई सीएनजी | Parmarth TV Canada में नवजात बच्चे की मौत के मामले में पंजाबी दंपति गिरफ्तार | Parmarth TV Rahul Gandhi के खिलाफ अब इस मामले में दर्ज हुआ परिवाद | Parmarth TV ब्लेंडर्स प्राइड पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ने पेश किया ‘रिज़र्व्ड एक्सपीरियंसेज़ | Parmarth TV पांच राज्यों के चुनाव खत्म होते ही महंगाई की गर्मी जारी है: Jully | Parmarth TV PM Kisan Scheme: एक ही खतौनी में कई भाइयों के नाम होने पर भी सभी को मिलेगा योजना का लाभ, पूरी करनी होगी ये शर्तें | Parmarth TV जल्द ही खत्म होगी US-Iran जंग, इस समझौते पर हैं दोनों देश सहमत! इसका है इंतजार | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: आसमान से गिरेंगी राहत की बूंदें, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: आसमान से गिरेंगी राहत की बूंदें, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर आई है। खबर ये है कि प्रदेश में अगले 10 से 12 दिन के दौरान 2 वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने वाले हैं, जिनके प्रभाव से कई इलाकों में बादल छाने, हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। ऐसा होने पर प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी दो-तीन दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है, इससे तापमान में गिरावट आ सकती है। 14-15 मार्च को अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों के साथ-साथ गंगानगर व हनुमानगढ़ जिलों तथा आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है। वहीं नया पश्चिमी विक्षोभ 19-21 मार्च के दौरान सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से आंधी चलने और बारिश होने का अनुमान है। तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को राज्य का अधिकतम तापमान बाड़मेर में 40.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

प्रदेश के प्रमुख जिलों में इतना रिकॉर्ड हुआ अधिकतम तापमान
वहीं राजधानी जयपुर में 36.4 डिग्री, पिलानी में 37.7 डिग्री, सीकर में 34.5 डिग्री, कोटा में 39.8 डिग्री, चित्तौडगढ में 38.4 डिग्री, अजमेर में 35.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 37.2 डिग्री, अलवर में 36.0 डिग्री, जैसलमेर में 37.2 डिग्री, जोधपुर में 37.0 डिग्री, माउंट आबू में 28.1 डिग्री, फलोदी में 38.8 डिग्री, बीकानेर में 37.0 डिग्री, चूरू में 37.8 डिग्री, श्रीगंगानगर में 32.5 डिग्री, नागौर में 34.5 डिग्री, डूंगरपुर में 36.9 डिग्री, जालौर में 35.7 डिग्री, सिरोही में 36.3 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 35.5 डिग्री, करौली में 36.2 डिग्री, दौसा में 36.7 डिग्री और झुंझुनूं में 35.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान मौसम विभाग ने गुरुवार को रिकॉर्ड किया है।

PC:zeenews.india

Parmarth TV

Trending News