Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Rajasthan weather update: जयपुर में हुई झमाझम बारिश, आज 28 जिलों के लिए है येलो अलर्ट | Parmarth TV

Rajasthan weather update:  जयपुर में हुई झमाझम बारिश, आज 28 जिलों के लिए है येलो अलर्ट | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजधानी जयपुर सहित राजस्थान के बहुत से जिलों में मौसम में बदलाव आया है। जयपुर में बुधवार शाम और रात को झमाझम बारिश हुई। वहीं  बारां, चित्तौडग़ढ़, प्रतापगढ़, सिरोही, कोटा, जालोर और झालावाड़ सहित कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। बारिश के कारण बांसवाड़ा के माही डैम के चार गेट खोले गए।  बारिश के कारण लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग की ओर से आज प्रदेश के 28 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 23 अगस्त से राज्य में बारिश की गतिविधियों में इजाफा होगा।  विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 दिन दक्षिणी प्रदेश के उदयपुर, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

वहीं कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। अगस्त के आखिरी सप्ताह में बंगाल की खाड़ी में मानसूनी तंत्र बनने के कारण प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 

सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाडमेर में 40.1 डिग्री सेल्सियस हुआ रिकॉर्ड

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाडमेर में 40.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सिरोही में 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं राजधाीनी जयपुर में 34.4 डिग्री, सीकर में 34.0 डिग्री, कोटा में 32.8 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ में 34.8 डिग्री, जैसलमेर में 39.8 डिग्री, जोधपुर में 37.6 डिग्री, बीकानेर में 39,1 डिग्री, चूरू में 37.3 डिग्री, श्री गंगानगर में 37.3 डिग्री, नागौर में 35.9 डिग्री, डूंगरपुर में 32.3 में डिग्री और  जालौर में 36.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान मौसम विभाग की ओर से रिकॉर्ड किया गया है। 

PC: rajasthan.ndtv

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News