Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: जयपुर सहित प्रदेश के इन जिलों के लिए जारी हुआ है बारिश का अलर्ट | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: जयपुर सहित प्रदेश के इन जिलों के लिए जारी हुआ है बारिश का अलर्ट | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के कई जिलों में एक बार फिर मौसम बदल चुका है। राजधानी जयपुर में आज सुबह से घने बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई है। यहां पर मौसम सुहावना हो चुका है। मौसम विभाग की ओर से आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को उदयपुर, जोधपुर, पाली और भीलवाड़ा में बारि‍श हुई। इससे तापमान कम होने की वजह से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो दिन में पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई संभागों में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है।

प्रदेश के इन जिलों के लिए जारी हुआ है येलो अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से राजधानी जयपुर के साथ ही सिरोही, जोधपुर, पाली, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, अजमेर, राजसमंद, नागौर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां, सवाईमाधोपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सीकर, जिलों और आसपास के क्षेत्रों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज कहीं-कहीं पर मेघगर्जन, तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

प्रदेश में कल तक हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में कल तक बारिश होने की संभावना है। आसमान में बादल के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। बारिश के कारण किसानों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं प्रदेश में ठंड का प्रभाव भी बढ़ने लगा है। लोगों को इससे भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है। जल्द ही प्रदेश में तेज सर्दी भी बढ़ने की संभावना है। आगामी दिनों में इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है।

PC:amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News