Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV

Rajasthan: वासुदेव देवनानी की पत्नी को सीएम भजनलाल ने दी श्रद्धांजलि,  गहलोत और राजे ने भी प्रकट दिया दुख | Parmarth TV

Rajasthan: वासुदेव देवनानी की पत्नी को सीएम भजनलाल ने दी श्रद्धांजलि,  गहलोत और राजे ने भी प्रकट दिया दुख | Parmarth TV

जयपुर।  राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की धर्मपत्नी इंदिरा देवनानी ने दुनिया को अलविदा बोल दिया है। 29 अक्टूबर को आए कार्डियक अरेस्ट के बाद इंदिरा देवनानी ने सोमवार को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। इंदिरा देवनानी के निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व सीएम अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे सहित राजस्थान की राजनीति से जुड़े दिग्गजों ने दुख प्रकट किया है।


इस संबंध में सीएम भजनलाल ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की धर्मपत्नी इन्दिरा देवनानी के देवलोकगमन उपरांत अजमेर स्थित उनके निज आवास पहुंचकर पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने परमधाम में स्थान दें व शोकाकुल परिवारजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने एक्स के माध्यम से कहा कि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की धर्मपत्नी इंद्रा देवनानी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस शोक की घड़ी में मैं देवनानी परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट करती हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और देवनानी परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

वासुदेव देवनानी की धर्मपत्नी इन्दिरा देवनानी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की धर्मपत्नी इन्दिरा देवनानी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में हिम्मत दें।

PC: X

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News