Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Rajasthan weather update: पांच जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, छह अगस्त तक बढ़ी स्कूल की छुट्टियां | Parmarth TV

Rajasthan weather update: पांच जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, छह अगस्त तक बढ़ी स्कूल की छुट्टियां | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों कई जिलों में लोगों को भारी बारिश से राहत मिली हुई है। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के लोगों को ये राहत मिलती रहेगी। हालांकि मौसम विभाग की ओर से आज के लिए प्रदेश के पांच जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इन जिलों में अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली और दौसा शामिल हैं।

प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम ड्राय रहेगा। वहीं जिला कलेक्टर की ओर से झालावाड़ में स्कूली की छुट्टियों को छह अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह राज्य के कई हिस्सों में बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की ओर आगामी तीन-चार दिनों में राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार, प्रदेश के अलवर, भरतपुर, धौलपुर सहित आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

रविवार सुबह तक बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिली है। माउंट आबू तहसील में सर्वाधिक 75.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग की ओर से रविवार को बीकानेर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

जयपुर में 26.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान हुआ दर्ज
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को राजधानी जयपुर में 26.6 डिग्री, पिलानी में 27.7 डिग्री, सीकर में 25.5 डिग्री, कोटा में 25.6 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ में 25.0 डिग्री, अजमेर में 24.3 डिग्री, अलवर में 27.2 डिग्री, बाड़मेर में 26.7 डिग्री, जैसलमेर में 26.2 डिग्री, जोधपुर में 25.7 डिग्री, बीकानेर में 28.0 डिग्री, चूरू में 26.0 डिग्री और श्री गंगानगर में 27.7 डिग्री, नागौर में 25.5 डिग्री, डूंगरपुर में 24.7 में डिग्री और जालौर में 26.4 डिग्री, सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

PC:amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News