Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

Rajasthan weather update: पांच से छह डिग्री तक गिर सकता है रात का तापमान, ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV

Rajasthan weather update: पांच से छह डिग्री तक गिर सकता है रात का तापमान, ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। उत्तर भारत में हुई बर्फबारी का प्रभाव राजस्थान में भी देखने को मिल रहा है। इसी कारण प्रदेश में इस बार समय से पहले सर्दी आ गई है। प्रदेश के कुछ शहरों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज पहुंच चुका है। प्रदेश में आगामी 4 से 5 दिन सर्दी स्थिर रहेगी। मौसम विभाग की ओर से सोमवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नागौर में 6.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

जयपुर मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा। आगामी 24 घंटों में जयपुर और अजमेर संभागों में कुछ स्थानों पर शीत लहर चल सकती है। आज तेज सर्दी बनी रहेगी और रात का तापमान पांच से छह डिग्री तक गिर सकता है। इस दौरान दिन में धूप का असर भी कम होगा।  शेखावाटी क्षेत्र में उत्तरी हवाओं के सक्रिय रहने और साफ आसमान के कारण मिट्टी तेजी से ठंडी हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों में इतना रिकॉर्ड हुआ न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी जयपुर में 13.4 डिग्री, पिलानी में 9.8 डिग्री, सीकर में 11.4 डिग्री, कोटा में 14.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 11.8 डिग्री, अजमेर में 9.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 11.6, अलवर में 9.0 डिग्री, बाड़मेर में 17.8 डिग्री, जैसलमेर में 15.6 डिग्री, जोधपुर में 12.2 डिग्री, बीकानेर में 15.0 डिग्री, चूरू में 9.6 डिग्री, जालौर में 11.3 डिग्री, सिरोही में 9.1 डिग्री, करोली में 9.7 डिग्री, श्री गंगानगर में 11.6 डिग्री, नागौर में 6.9 डिग्री और दौसा में 8.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

PC: rajasthan.ndtv 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News