Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

बिहार चुनाव के एक्जिट पोल जारी होने के बाद Gehlot ने बोल दी है ये बड़ी बात, चुनाव आयोग पर भी उठाए सवाल | Parmarth TV

बिहार चुनाव के एक्जिट पोल जारी होने के बाद Gehlot ने बोल दी है ये बड़ी बात, चुनाव आयोग पर भी उठाए सवाल | Parmarth TV

जयपुर। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जारी हुए कई एक्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनती दिखाई गई है। बिहार के एक्जिट पोल जारी होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

गहलोत ने बुधवार को एक्स के माध्यम से बड़ी बात कही है। बिहार के एक्जिट पोल को लेकर हुए सवाल पर गहलोत ने कहा कि दस- दस हजार रुपए बांटे हुए हैं वहां पर महिलाओं को, एक करोड़ पैंतीस लाख महिलाओं को दस दस हजार रुपए। आप देखिए इतिहास में कभी नहीं हुआ। हम ने जब मोबाइल फोन बांटने शुरू किए आचार संहिता लागू हुई कोड ऑफ कंडक्ट,उसी दिन बंद हो गया। 34 लाख महिलाओं को दिए, कम से कम सवा करोड़ महिलाओं को देने थे हमें।

गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा पहली बार है दस दस हजार रुपए बांट रहे हैं, अभी तक बांट रहे हैं। आज मैंने सुबह बात करी एक ऑफिसर से जो वहां लगे हैं , डिप्युट किए हुए हैं, कल तक बंट रही थी शराब, पैसा, तो चुनाव में पैसे बंट रहे हैं, दस- दस हजार रुपए प्रति महिलाओं को, इसको क्या कहेंगे, ब्राइब नहीं है क्या ये ?

धर्म ने नाम पर डिवाइड कर दिया देश को
गहलोत ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए आप पैसा बांटते हो कैश। कई जगह, उसकी जगह ऑफिशली उनके बैंक खातों में डाल रहे हो, यही तो है, चुनाव आयोग क्या कर रहा है फिर? बोल नहीं रहा कोई ,तो ये तमाम बातें देश में हो रही हैं, ध्रुवीकरण हो रहा है देश के अंदर। देश किस दिशा में जा रहा है कोई नहीं जानता,किस दिशा में जाएगा किसी को पता नहीं है। धर्म ने नाम पर डिवाइड कर दिया देश को, क्या होगा देश का फ्यूचर, इस दिशा में इसकी चिंता सबको करनी चाहिए।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News