Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजारों की गिरावट बढ़ी, सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ईरान ने अमेरिका को अब दे डाली है ये चेतावनी, कहा- दोबारा हमला किया तो पश्चिम एशिया की जंग हिंद महासागर… | Parmarth TV Gold-Silver Prices:  2,716 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के भी इतने गिर गए हैं दाम | Parmarth TV PF सदस्य की मौत पर परिवार को मिलता है सात लाख रुपए तक का बीमा और पेंशन, ये है नियम | Parmarth TV अपनी पत्नी के साथ अमेरिका पहुंचे Xi Jinping, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोटोकाल तोड़कर किया ऐसा | Parmarth TV India: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रूबियो के सामने उठाया 100 प्रतिशत टैरिफ वाला मुद्दा | Parmarth TV PM Kisan Scheme: अगले साल से किसानों को 6000 के स्थान पर मिलेंगे सालाना 10000 रुपए! | Parmarth TV National Weather Forecast: उत्तर प्रदेश सहित 14 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के प्रमुख शहरों के लिए अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, ये है ताजा रेट | Parmarth TV Dotasra ने वीडियो शेयर कर सीएम भजनलाल पर साधा निशाना, कहा- पार्षदों को मजबूरी में बस के शीशे तोड़कर… | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में अगले तीन दिन रहेंगे भारी! जारी हो चुका है ये अलर्ट | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update:  प्रदेश में अगले तीन दिन रहेंगे भारी! जारी हो चुका है ये अलर्ट | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। उत्तर-पश्चिम भारत में लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में अभी मौसम बदला हुआ है। पिछले कुछ दिनों से कई हिस्सों में बारिश होने के कारण लोगों को अभी भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है।

प्रदेश के लोगों को भी भीषण गमी से राहत मिलती रहेगी। हालांकि आंधी-बारिश की गतिविधियों के कारण तीन दिन लोगों के लिए भारी रहेंगे। इस प्रकार का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण इस सप्ताहांत भी प्रदेश के कुछ भागों में आंधी-बारिश की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, नया पश्चिमी विक्षोभ आज से 30 मार्च तक राज्य के कुछ भागों में सक्रिय रहेगा, जिससे तेज आंधी-बारिश के आसार बने हुए है। आज पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में कहीं-कहीं दोपहर बाद आंधी -बारिश की संभावना है। वहीं 29-30 मार्च को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में आंधी चलने तथा कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस कोटा में तथा न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस सिरोही रिकॉर्ड किया गया है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों में इतना रिकॉर्ड हुआ अधिकतम तापमान
मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को राजधानी जयपुर में 33.9 डिग्री, पिलानी में 32.9 डिग्री, सीकर में 30.6 डिग्री, कोटा में 37.2 डिग्री, चित्तौडगढ में 36.4 डिग्री, बाड़मेर में 36.7 डिग्री, जैसलमेर में 33.8 डिग्री, जोधपुर में 35.0 डिग्री, फलोदी में 35.8 डिग्री, बीकानेर में 33.2 डिग्री, अजमेर में 33.4 डिग्री, भीलवाडा में 36.2 डिग्री, अलवर में 32.0 डिग्री, चूरू में 33.6 डिग्री, श्रीगंगानगर में 33.0 डिग्री, नागौर में 32.6 डिग्री, संगरिया में 30.9 डिग्री, जालौर में 35.0 डिग्री, सिरोही में 31.8 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 31.5 डिग्री, करौली में 34.6 डिग्री, दौसा में 34.6 डिग्री और झुंझुनूं में 32.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

PC:zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News