Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV

महावीर जयंती 2026: मानवता का संदेश देने वाले पावन पर्व की जानिए शुभ तिथि और महत्व

महावीर जयंती 2026: मानवता का संदेश देने वाले पावन पर्व की जानिए शुभ तिथि और महत्व

Mahavir Jayanti 2026: महावीर जयंती उनके त्याग और अहिंसा, सत्य के संदेश को याद करने का अवसर है। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 28 Mar 2026 03:49:17 PM (IST)Updated Date: Sat, 28 Mar 2026 03:58:57 PM (IST)

जैन धर्म का प्रमुख पर्व है महावीर जयंती (AI Generated Image)

HighLights

  1. कुंडग्राम में हुआ था भगवान महावीर का जन्म
  2. 12 वर्षों की तपस्या के बाद मिला कैवल्य ज्ञान
  3. दान-पुण्य और रथ यात्राओं का विशेष महत्व

धर्म डेस्क। जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर महावीर (Mahavira Jayanti) का जन्मोत्सव हर वर्ष महावीर जयंती के रूप में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। यह पर्व सत्य, अहिंसा और मानवता का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। वर्ष 2026 में यह पावन पर्व 31 मार्च को मनाया जाएगा।

naidunia_image

भगवान महावीर का जीवन परिचय

भगवान महावीर का जन्म लगभग 2,500 वर्ष पहले कुंडग्राम (Kundagrama) में एक राजपरिवार में हुआ था। उनके बचपन का नाम वर्द्धमान था। उनके पिता सिद्धार्थ और माता त्रिशला थीं। सांसारिक जीवन से विरक्त होकर उन्होंने 30 वर्ष की आयु में घर त्याग दिया और आत्मज्ञान की खोज में निकल पड़े। लगातार 12 वर्षों की कठोर तपस्या के बाद उन्हें ‘कैवल्य ज्ञान’ की प्राप्ति हुई, जिसके बाद उन्होंने लोगों को धर्म और सत्य का मार्ग दिखाया।

ऐसे मनाई जाती है महावीर जयंती

महावीर जयंती के अवसर पर जैन मंदिरों को भव्य रूप से सजाया जाता है। श्रद्धालु भगवान महावीर की प्रतिमाओं का अभिषेक करते हैं और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं। कई स्थानों पर भव्य रथ यात्राएं भी निकाली जाती हैं।

इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। लोग जरूरतमंदों को भोजन कराते हैं और समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

महावीर स्वामी के जीवन बदलने वाले विचार

  • भगवान महावीर के उपदेश आज भी समाज को सही दिशा देते हैं। उनका “जियो और जीने दो” का संदेश हर जीव के प्रति करुणा और सम्मान सिखाता है।
  • उन्होंने “अहिंसा परमो धर्म” का सिद्धांत दिया, जिसमें न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक हिंसा से भी बचने की बात कही गई है।
  • सत्य के मार्ग पर चलना और दूसरों की वस्तु बिना अनुमति ग्रहण न करना, उनके प्रमुख उपदेशों में शामिल है।
  • इसके अलावा “अपरिग्रह” का सिद्धांत सिखाता है कि इच्छाओं और वस्तुओं का अधिक संग्रह ही दुखों का कारण है, इसलिए जरूरतों को सीमित रखना चाहिए।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News