Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV दिल्ली हाट शिल्प समागम मेले में 55 लाख से अधिक की बिक्री – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV

Rajasthan weather update: प्रदेश में अब बढ़ने लगा है तापमान, जारी तक दिया गया है ये अलर्ट | Parmarth TV

Rajasthan weather update: प्रदेश में अब बढ़ने लगा है तापमान, जारी तक दिया गया है ये अलर्ट | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में धीरे-धीरे सर्दी के मौसम की विदाई होती नजर आ रहा है। प्रदेश में अब लगातार न्यूनतम और अधिकतम तापमान में इजाफा हो रहा है। इसी कारण प्रदेश में सर्दी धीरे-धीरे कम होने लगी है। बुधवार को पांच से ज्यादा जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विभाग की ओर से आगामी दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री बढ़ने की संभावना जताई गई है।

बुधवार को अचानक हवा में नमी की अधिक मात्रा के कारण स्थानीय स्तर पर बने सिस्टम के कारण प्रदेश के बीकानेर, श्रीगंगानगर, चूरू, झुंझुनूं और सीकर के इलाकों में आसमान में बादल देखने को मिले हैं। कल और 16 फरवरी को दो अलग-अलग वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बनने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है।

मौसम विभाग की ओर से बुधवार को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चितौडगढ़ में 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पाली में 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों में इतना रिकॉर्ड हुआ है न्यूनतम तापमान

वहीं बुधवार को राजधानी जयपुर में 16.9 डिग्री, पिलानी में 13.2 डिग्री, सीकर में 12.5 डिग्री, कोटा में 13.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 13.2 डिग्री, अजमेर में 14.9 डिग्री, भीलवाड़ा में 13.6 डिग्री, अलवर में 13.4 डिग्री, बाड़मेर में 15.6 डिग्री, जैसलमेर में 13.7 डिग्री, जोधपुर में 16.5 डिग्री, माउंट आबू में 9.1 डिग्री, बीकानेर में 13.3 डिग्री, चूरू में 13.8 डिग्री, जालौर में 14.6 डिग्री, सिरोही में 9.5 डिग्री, सीकर के फतेहपुर 12.3 डिग्री, करौली में 9.9 डिग्री, दौसा में 10.7 डिग्री, श्री गंगानगर में 11.1 डिग्री, नागौर में 10.4 डिग्री, डूंगरपुर में 15.1 डिग्री और झुंझुनूं में 14.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान मौसम विभाग की ओर से रिकॉर्ड किया गया है।

PC:amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News