Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV दिल्ली हाट शिल्प समागम मेले में 55 लाख से अधिक की बिक्री – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV

Chandra Gochar 2026: फाल्गुन अमावस्या तक बदलने वाली है इन राशियों की किस्मत, बिजनेस में मिलेगी सफलता

Chandra Gochar 2026: फाल्गुन अमावस्या तक बदलने वाली है इन राशियों की किस्मत, बिजनेस में मिलेगी सफलता

Phalguna Amavasya 2026: सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। फाल्गुन माह में पड़ने वाली अमावस्या तिथि का खास महत्व है। ऐसा इसलिए है क्य …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 15 Feb 2026 07:39:32 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Feb 2026 07:39:32 PM (IST)

Chandra Gochar 2026: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें? (Image Source: AI-Generated)

HighLights

  1. फाल्गुन अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का साया रहेगा
  2. कर्क राशि के स्वामी स्वयं चंद्र देव हैं
  3. चंद्रमा की उपस्थिति मीन राशि के लिए खुशियां लाएगी

धर्म डेस्क। सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। वैसे तो साल में कुल 12 अमावस्या तिथि होती है, लेकिन इसमें का विशेष महत्व शास्त्रों में बताया गया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस मौके पर सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। हालांकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, जिसके कारण यहां सूतक काल के नियम मान्य नहीं होंगे।

इसके बावजूद, ज्योतिष शास्त्र ग्रहण काल के दौरान सावधानी बरतने और नियमों का पालन करने की सलाह देता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष 17 फरवरी, मंगलवार को फाल्गुन अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, अमावस्या की तिथि तक मन के कारक चंद्र देव मकर राशि में विराजमान रहेंगे। चंद्रमा का यह गोचर विशेष रूप से दो राशियों के लिए सफलता और सुखद परिणाम लेकर आने वाला है।

1. कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी स्वयं चंद्र देव हैं, इसलिए इस गोचर का सर्वाधिक सकारात्मक प्रभाव इसी राशि पर पड़ेगा। इस दौरान आपके भीतर नेतृत्व क्षमता जागृत होगी। यदि आप कारोबार विस्तार की योजना बना रहे हैं, तो यह सही समय है। निवेश के प्रयासों में ‘विजयश्री’ मिलने के प्रबल योग हैं। इस दौरान जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। हालांकि, व्यापारिक परिस्थितियों के कारण कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं।

2. मीन राशि

मकर राशि में चंद्रमा की उपस्थिति मीन राशि के जातकों के लिए खुशियों की सौगात लाएगी। आपकी गणना बुद्धिजीवियों में होगी और धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। इसके अलावा सरकारी कार्यों में रुके हुए लाभ प्राप्त हो सकते हैं। इसमें सलाह दी जाती है कि चंचलता के कारण काम पेंडिंग न छोड़ें। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले घर के बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें। जलीय स्थानों की यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Mahashivratri 2026: इस महाशिवरात्रि इन 5 चमत्कारी वस्तुओं को घर लाना न भूलें, चमक जाएगी सोई हुई किस्मत

अस्वीकरण- इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News