Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

UPI पेमेंट पर ग्राहकों को नहीं देना होगा शुल्क, निर्मला सीतारमण ने कर दिया है स्पष्ट | Parmarth TV Russia: यूक्रेन से यु़द्ध के बीच रूस में संसदीय चुनाव, पुतिन की पार्टी को मिला फिर से बहुमत | Parmarth TV MP: कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की महिला पार्षद पर विवादित टिप्पणी, कहा-दीदी की भी चौड़ाई बढ़ गई… | Parmarth TV LPG Prices: जयपुर में आज इतनी है घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत | Parmarth TV New Rule: 1 अक्टूबर से लागू होने जा रहा है सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी से जुड़ा ये नियम, इन उपभोक्ताओं पर पडे़गा प्रभाव | Parmarth TV Sonia Gandhi को लगा बड़ा झटका, इस मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट के ऑर्डर को कर दिया रद्द | Parmarth TV PM Kisan Scheme: दीपावली से पहले किसानों को मिलेगा बड़ा तोहफा! जल्द ही सरकार… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, आज खर्च करने होंगे इतने रुपए | Parmarth TV अब Iran ने अमेरिका को दे डाली है ये चेतावनी, कहा- उसने नौसैनिक टकराव की क्षमता विकसित… | Parmarth TV Rajasthan: महापौर के चुनाव में भाजपा का दबदबा, इन निगमों पर किया कब्जा | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में 44 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, अब बारिश की है संभावना | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में 44 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, अब बारिश की है संभावना | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ चुका है। अप्रैल माह में ही बहुत से जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार जा चुका है। प्रदेश में तापमान 44 डिग्री के पार हो चुका है। शुक्रवार को बाड़मेर में दिन का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। जल्द ही 45 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है। हालांकि प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच हल्की बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग की ओर से गंगानगर में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री, जैसलमेर, चूरू में 43.6 डिग्री, बीकानेर में 43.5 डिग्री, पिलानी में 43.4 डिग्री और जोधपुर में 43.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है। प्रदेश के ज्यादातर भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है।

प्रदेश में लोगों को अभी भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। कुछ हिस्सों में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में और एक से दो डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने की संभावना है। अगले 2-3 दिन पश्चिमी व उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं लू चलने की आशंका हे। प्रदेश के उत्तर पश्चिमी भागों में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव हो सकती है हल्की बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों तथा तथा 26 से 28 अप्रैल को पश्चिमी व उत्तरी भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ धूलभरी आंधी चल चलने की आशंका है। वहीं हल्की बूंदाबांदी या हल्की बारिश भी इस दौरान हो सकती है।

PC:zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News