Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: भीषण गर्मी के बीच आसमान से होगी राहत की बारिश, जारी हुए ये अलर्ट | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: भीषण गर्मी के बीच आसमान से होगी राहत की बारिश, जारी हुए ये अलर्ट | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर लोगों को झेलना पड़ रहा है। प्रदेश के बहुत से जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रिकॉर्ड हुआ है। अब फलौदी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां पारा 46.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

जैसलमेर में 46.1 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 45.8 डिग्री, बाड़मेर और बीकानेर में 45.2 डिग्री, कोटा में 44.8 डिग्री, जोधपुर में 44.7 डिग्री और श्रीगंगानगर में 44.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान मौसम विभाग की ओर से रिकॉर्ड किया गया है। वहीं राजधानी जयपुर में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। यहां पर अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। अजमेर में 43.1 डिग्री, भीलवाड़ा में 43 डिग्री, सीकर में 42 डिग्री और चूरू में 40.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। दक्षिण पूर्वी जिलों में भी अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

हालांकि भीषण गर्मी के बीच बारिश का अलर्ट भी मौसम विभाग की ओर से जताया गया है। विभाग के अनुसार, आगामी 48 घंटों में बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर और भरतपुर संभागों के उत्तरी हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

इन जिलों के लिए जारी हुए हैं अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से फलोदी जिले में ;अति उष्ण लहर और ;उष्ण रात्रि को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। जोधपुर, बीकानेर और श्रीगंगानगर जिलों में भीषण लू की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट विभाग की ओर से जारी हुआ है। इन क्षेत्रों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बाड़मेर, जैसलमेर, कोटा, बूंदी, चित्तौड़गढ़ और जालौर सहित कई जिलों में लू को लेकर यलो अलर्ट जारी विभाग ने जारी किया है।

PC:navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News