Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

RGHS योजना को लेकर गहलोत ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- राज्य में सत्ता बदलने के बाद से ही… | Parmarth TV

RGHS योजना को लेकर गहलोत ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- राज्य में सत्ता बदलने के बाद से ही… | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब आरजीएचएस योजना को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से आज बड़ी बात कही है। 

गहलोत ने इस संबंध में कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार ने आरजीएचएस योजना भारत सरकार की सीजीएचएस योजना की तर्ज पर बनाई थी जिससे सरकारी कार्मिकों को कैशलेस एवं सरल प्रक्रिया से दवाएं व इलाज मिल सके। दिसंबर 2023 तक यह योजना बिना किसी परेशानी के चली।

यदि किसी अस्पताल या मेडिकल स्टोर द्वारा गड़बड़ी सामने आती तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई होती। यह बेहद आश्चर्यजनक है कि केन्द्र में सरकारें बदलने के बावजूद सीजीएचएस योजना निरंतर चल रही है, परन्तु राज्य में सत्ता बदलने के बाद से ही आरजीएचएस योजना में दिक्कतें आने लगीं जिससे लाखों सरकारी कार्मिक, पेंशनर्स और उनके परिजनों को असुविधा हो रही है।

कुछ दिन पूर्व निजी अस्पतालों व मेडिकल स्टोर्स ने पेमेंट न मिलने पर आरजीएचएस योजना में इलाज व दवाएं बन्द करने की सूचना दी तो सरकार ने उनसे पेमेंट देने का वादा किया, परन्तु यह पेमेंट न होने पर फिर से इलाज बन्द किया जा रहा है। राज्य सरकार को गंभीरता से इस योजना को चालू रखने के लिए नीयत और नीति दिखानी चाहिए। हर महीने सैलरी से आरजीएचएस का पैसा काटने के बाद भी ऐसी परेशानी आना उचित नहीं है।

PC:  amarujala

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News