Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

बुधवार को गणेश चतुर्थी, बन रहे रवि, स्वार्थ सिद्धि व लक्ष्मीनारायण योग

बुधवार को गणेश चतुर्थी, बन रहे रवि, स्वार्थ सिद्धि व लक्ष्मीनारायण योग

मान्यता है कि बुधवार को गणपति पूजन करने से व्यापार, व्यवसाय में सफलता मिलती है। विद्यार्थी, व्यापारी और नया कार्य प्रारंभ करने वालों के लिए बहुत फलदाई होता है। गणपतिजी को बुध ग्रह का स्वामी माना गया है। इसलिए चतुर्थी पर उनका पूजन करने से बुध दोष भी शांत होगा।

Publish Date: Thu, 21 Aug 2025 07:08:32 PM (IST)

Updated Date: Thu, 21 Aug 2025 07:15:19 PM (IST)

गणेशोत्‍सव।

HighLights

  1. इस दिन कई शुभ योग में रवि, स्वार्थ सिद्धि और लक्ष्मी नारायण जैसे शुभ योग बन रहे है।
  2. गणेशजी का पूजन करने से धन, नौकरी और व्यापार में लाभ, खुशहाली का संचार होगा।
  3. ज्‍योतिषियों के अनुसार सभी राशि वालों के लिए यह पर्व उत्तम फलदाई सिद्ध साबित होगा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, श्योपुर। इस साल गणेशोत्सव 27 अगस्त से शुरू होगा। इस बार बुधवार को गणेश चतुर्थी होने से यह तिथि और अधिक मंगलकारी हो गई है। इस दिन कई शुभ योग में रवि, स्वार्थ सिद्धि और लक्ष्मी नारायण जैसे शुभ योग बन रहे है। ज्योतिषियों के अनुसार इन शुभ योग पर गणेशजी का पूजन करने से धन, नौकरी और व्यापार में लाभ होने के साथ परिवार में खुशहाली का संचार होगा। सभी राशि वालों के लिए यह पर्व उत्तम फलदाई सिद्ध साबित होगा। मान्यता है कि बुधवार को गणपति पूजन करने से व्यापार, व्यवसाय में सफलता मिलती है। विद्यार्थी, व्यापारी और नया कार्य प्रारंभ करने वालों के लिए बहुत फलदाई होता है। गणपतिजी को बुध ग्रह का स्वामी माना गया है। इसलिए चतुर्थी पर उनका पूजन करने से बुध दोष भी शांत होगा।

शहर के टोड़ी बाजार स्थित गणेशजी मंदिर पर रंग रोगन व सफाई कार्य शुरू हो गया है। जिसके चलते भव्य सजावट व मेला कार्यक्रम आयोजित होगा। शहर के सभी मंदिरों पर गणेश वंदना व प्रसाद वितरण कार्यक्रम होंगे। ओमप्रकाश शर्मा शास्त्री ने बताया कि बुध ग्रह बुद्धि, वाणी, गणित, व्यापार और तर्कशक्ति का कारक है।

बुधवार को गणेश चतुर्थी होने व पूजन करने से बुद्ध दोष दूर होते हैं और व्यक्ति को निर्णय लेने की क्षमता व व्यापारिक सफलता मिलती है। इस दिन व्रत रखने और पूजन करने से छात्रों को पढ़ाई लिखाई में लाभ मिलेगा। व्यापारियों को स्थिरता प्राप्त होगी। 21 दूर्वा और मोदक चढ़ाने से भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होगी। पर्व काल में पूरे 10 दिन सूर्य और केतु की युति बनेगी। जो तुला एवं कुंभ राशि वालों जातकों के लिए बेहद फायदेमंद रहेगी। इस दौरान चंद्रमा और मंगल की युति से लक्ष्मी योग भी रहेगा।

भाद्रपद की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 26 अगस्त को दोपहर 1:54 बजे होगी। समापन 27 अगस्त को दोपहर 3:44 बजे होगा। पंचांग के हिसाब से गणेश चतुर्थी पर्व 27 अगस्त को शुरू होगा और इसी दिन गणेश स्थापना की जाएगी। मान्यता है कि भगवान गणेश का जन्म दोपहर को हुआ था इसलिए इस समय उनकी स्थापना का समय सबसे उत्तम माना जाता है। स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 11:10 से दोपहर 1:45 बजे तक श्रेष्ठ रहेगा।

Trending News