Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Railway Rules: 1 अक्टूबर से ट्रेन में सफर करने वालों को टिकट के साथ में रखनी होगी ओरिजनल आईडी, नहीं तो होगी आपको… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अक्टूबर माह के पहले दिन क्या कम हो गई है पेट्रोल-डीजली की कीमतें? | Parmarth TV National Weather Forecast: मौसम विभाग की चेतावनी ने बढ़ा दी लोगों की टेंशन, इतने राज्यों में है मूसलाधार बारिश का अलर्ट | Parmarth TV PM Kisan Scheme: क्या पति-पत्नी को अलग-अलग मिलता है योजना का लाभ? ये है नियम | Parmarth TV Donald Trump ने बदल दिया है एआई का नाम, कर दिए हैं इस ऑर्डर पर साइन | Parmarth TV Congress: दिग्विजय सिंह की किस बात पर भड़की सोनिया गांधी, नीतीश कुमार को बता दिया गद्दार | Parmarth TV होम लोन की बढ़ सकती है ईएमआई, RBI जल्द ही करने वाला है बैठक | Parmarth TV INDIA ब्लॉक की आठवीं बैठक में लिए ये बड़े फैसले, खड़गे ने कहा- भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है | Parmarth TV Gold-Silver Prices: फिर से बढ़ गए हैं सोने-चांदी के दाम, ये है आज की रेट | Parmarth TV मारा गया पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकवादी मूसा | Parmarth TV

Tikaram Jully ने सीएम भजनलाल से कर दी है इन लोगों की गिरफ्तारी की मांग | Parmarth TV

Tikaram Jully ने सीएम भजनलाल से कर दी है इन लोगों की गिरफ्तारी की मांग | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मावंडा खुर्द, नीमकाथाना में अजय कुमार बलाई की निर्मम हत्या को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मामले को त्वरित संज्ञान में लेकर आरोपियों की तुरन्त गिरफ्तारी करवाने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

कांग्रेस विधायक टीकाराम जूली ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने मंगलवार को एक्स के माध्यम से कहा कि मावंडा खुर्द, नीमकाथाना में अजय कुमार बलाई की निर्मम हत्या के विरोध में मृतक के परिजन पिछले 10 दिनों से धरने पर बैठकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। अप्रैल माह में घटी इस घटना के मामले में परिजनों द्वारा नामजद सदर थाने में आरोपियों के खिलाफ मु.स. 231/2025 दर्ज है।

पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करना प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था की स्थिति को दर्शा रहा है

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस संबंध में आगे कहा कि आरोपियों द्वारा घटना के बाद अपने मित्रों को पूरी वारदात का ऑडियो वायरल करने के बावजूद आज तक पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करना प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था की स्थिति को दर्शा रहा है l यह केवल एक परिवार का दर्द नहीं है, बल्कि ऐसी घटनाएं, राजस्थान के गरीब, पिछड़े और दलितों के साथ हो रहे अन्याय और असमानता का प्रतीक है।कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने कहा कि मेरा मुख्यमंत्री से आग्रह है कि इस मामले को त्वरित संज्ञान में लेकर आरोपियों की तुरन्त गिरफ्तारी कराई जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।

PC:etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News