Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Prices: कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को लेकर ले लिया है बड़ा निर्णय, ये है आज की रेट | Parmarth TV Railways: एक रुपए से भी कम की कीमत पर मिलता है 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर, जान लें | Parmarth TV शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 1,100 अंक से ज्यादा चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV यूपीआई भुगतान पर दिवाली तक किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Pakistan: दर्दनाक ट्रेन हादसे में छह लोगों की मौत, 30 घायल | Parmarth TV बिजली सब्सिडी के लिए अब सरकार ने अनिवार्य कर दिया है ये दस्तावेज, नहीं किया ऐसा तो… | Parmarth TV दीपावली तक टाल दिया है UPI पेमेंट पर लगने वाला MDR चार्ज, इन्हें मिली राहत | Parmarth TV Kerala: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाए जाने की राज्यों में उठने लगी मांग, केरल विधानसभा में प्रस्ताव हुआ पास | Parmarth TV PM Kisan Scheme: 24वीं किस्त का लाभ आपको मिलेगा या नहीं, इस प्रकार से कर लें चेक | Parmarth TV 8th Pay Commission: त्योहारी सीजन में होने जा रही 8वें वेतन आयोग की बैठक, कर्मचारियों को मिल सकती हैं खुशखबरी, जाने क्या होगी सैलेरी और…. | Parmarth TV

Weather Update: राजस्थान में आज से 3 दिन बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार, अलर्ट किया जारी | Parmarth TV

Weather Update: राजस्थान में आज से 3 दिन बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार, अलर्ट किया जारी | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में आज से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है। मौसम विज्ञान विभाग जयपुर की माने तो राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की प्रबल संभावना बन रही है। आज 14 अक्टूबर से लेकर 16 अक्टूबर के दौरान राज्य के कई जिलों में मौसम का कड़ा रुख देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने विशेष रूप से बीकानेर और जयपुर संभाग के विभिन्न जिलों में तेज मेघगर्जन, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

पश्चिमी विक्षोभ का रहेगा असर 
मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, फलौदी और उनके आसपास के क्षेत्रों में 14 और 15 अक्टूबर को आंधी और बारिश का दौर शुरू हो चुका है। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा बीकानेर संभाग के कुछ चुनिंदा इलाकों में ओलावृष्टि होने की भी पूरी आशंका जताई गई है। पूर्वी राजस्थान में मौसम का प्रभाव जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में 14 से 16 अक्टूबर के दौरान विशेष रूप से महसूस किया जाएगा। इन संभागों के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं, खास तौर पर जयपुर संभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में 15 अक्टूबर को कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है।

जयपुर ग्रामीण में कैसा रहेगा मौसम
जयपुर संभाग के ग्रामीण इलाकों तथा दौसा जिले में 15 अक्टूबर को मौसम का मिजाज बिगड़ने की पूरी आशंका है। यहाँ विशेष चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि मेघगर्जन के साथ तेज बौछारें और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। शहरी इलाकों में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बौछारें देखने को मिल सकती हैं।

pc- amar ujala

Parmarth TV

Trending News