जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी द्वारा आरएसएस-भाजपा को लेकर दिए गए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि ये नई बात क्या है? उन्होंने नई बात थोड़ी कही है। नई बात तो नहीं कही उन्होंने। उनका इतना प्रेम है, देश प्रेम इतना उनके दिलों के अंदर है, दिल की बात जुबान पर उनकी आती है।
गहलोत ने कहा कि आज जो हालात हैं सब चिंतित हैं। एक तरफ तो देश किस दिशा में जा रहा है कोई नहीं जानता, किस दिशा में जाएगा किसी को नहीं मालूम है। इतना बड़ा खतरा पैदा हो गया है, आलोचना करो सरकार की, जेल जाओ, आप राष्ट्रद्रोही हो। डेमोक्रेसी खतरे में है और धर्म के नाम पर राजनीति हो रही है, अच्छा लगता भी है एक धर्म के लोगों को। पता नहीं कल उनके लिए यही बातें अच्छी साबित नहीं होगी।
इस माहौल में उनकी भावना है कि देश मजबूत बने, एक रहे, अखंड रहे जिसके लिए इंदिरा गांधी ने जान दे दी अपनी, राजीव गांधी शहीद हो गए। इस मुल्क को एक रखा, अखंड रखा वरना हमारे सामने देखते देखते रशिया जो अमेरिका के मुकाबले का सुपरपावर था उसके चौदह टुकड़े हो गए।
PC:X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







