Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: 4,000 रुपए सस्ता हुआ सोना, 11,521 रुपए गिरी चांदी की कीमत | Parmarth TV Delhi में एसआईआर प्रोसेस को लेकर प्रदर्शन, आप नेता सौरभ भारद्वाज को लिया हिरासत में, सीजेपी शाम को करेगी ऐसा | Parmarth TV इंसानी नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं AI मॉडल्स, 100 से ज्यादा संस्थानों के सिस्टम में जबरन घुसपैठ का प्रयास | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इस बार लाखों किसानों को नहीं मिलेगा किस्त का लाभ, जल्द ही पूरे कर लें ये काम | Parmarth TV फ्लाईदुबई विमान मामले में Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- हमले के पीछे ईरान की भूमिका सामने आती तो… | Parmarth TV LPG Cylinders: गांधी जयंती के दिन इतनी तय कर दी गई हैं एलपीजी सिलेंडर कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: आज भी नहीं मिली राहत, अब इतनी तय हुई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सितंबर माह के आखिरी दिन बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Prices: क्या महीने के आखिरी दिन कम हो गई है एलपीजी सिलेंडर की कीमत? | Parmarth TV होर्मुज संकट के बीच बड़ा कदम उठाने की तैयारी, भारत-यूएई के बीच समुद्र में बिछेगी तेल पाइपलाइन | Parmarth TV

ईआरसीपी को लेकर Jully ने भजनलाल सरकार और पीएम मोदी पर साधा निशाना, अब बोल दी है ये बात  | Parmarth TV

ईआरसीपी को लेकर Jully ने भजनलाल सरकार और पीएम मोदी पर साधा निशाना, अब बोल दी है ये बात  | Parmarth TV

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अब ईआरसीपी को लेकर भजनलाल सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता जूली ने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार फेल। भाजपा ईआरसीपी को अटकाने, लटकाने व भटकाने का काम कर रही है, डबल इंजन का दम्भ भरने वाली भाजपा, क्या राजस्थान के प्यासे नागरिकों, किसानों के लिए इस योजना को राष्ट्रीय योजना का दर्जा नहीं देना चाहिए।

कांग्रेस सरकार के समय ईआरसीपी योजना के तहत नवनेरा बांध बना था, भाजपा की यह सरकार केवल उस बांध का हवाई निरीक्षण करने में ही लगी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की आरसीबी योजना को लेकर खुद को तथाकथित भागीरथ घोषित कर रहे हैं। पूर्वी राजस्थान में जगह-जगह जाकर अपना स्वागत करवा रहे हैं, वहीं भाजपा के ही मंत्री संजय शर्मा जो की पूर्वी राजस्थान से आते हैं, वो कह रहे हैं कि यह योजना 2039 से पहले धरातल पर नहीं आ सकती तो फिर किस बात का डबल इंजन।

ईआरसीपी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 वर्ष पूर्व अजमेर में, जयपुर में ईआरसीपी को राष्ट्रीय योजना का दर्जा देने का खोकला वादा किया था। उससे आगे बढक़र अब भाजपा की सरकार है जो जनता को भ्रम में रखकर राजनीतिक कर रही है, मैं प्रदेश की सरकार के मुखिया से कहना चाहूंगा कि यह अपनी सबसे अहम आवश्यकता है इस पर राजनीति न करें। आप बार-बार दिल्ली जाते हैं तो कम से कम इस योजना के लिए भी दिल्ली से कुछ पैसे ले आओ ताकि जनता का भला हो सके वरना जनता आपको प्रदेश से साफ कर देगी।

PC:newstak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News