Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PM Kisan Scheme: दीपावली से पहले किसानों को मिलेगा बड़ा तोहफा! जल्द ही सरकार… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, आज खर्च करने होंगे इतने रुपए | Parmarth TV अब Iran ने अमेरिका को दे डाली है ये चेतावनी, कहा- उसने नौसैनिक टकराव की क्षमता विकसित… | Parmarth TV Rajasthan: महापौर के चुनाव में भाजपा का दबदबा, इन निगमों पर किया कब्जा | Parmarth TV Bank Holiday: 26 सितंबर से पांच दिनों तक रह सकते हैं बैंक बंद, जाने क्या कारण आया सामने…हो सकती हैं आपको परेशानी | Parmarth TV पाकिस्तानी एयरफोर्स ने फिर से अफगानिस्तान में कर दी एयर स्ट्राइक, इतने लोगों की हुई मौत | Parmarth TV कच्चे तेल में नरमी से 564 अंक चढ़ा सेंसेक्स – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: फिर से गिर गई हैं दोनों धातुओं की कीमत, ये ताजा भाव | Parmarth TV SIR: दिल्ली में आडवाणी,एस. जयशंकर सहित कई दिग्गजों को SIR के नोटिस, जगदीप धनखड़ भी शामिल | Parmarth TV LPG Prices: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की आज इतनी तय हुई हैं कीमतें, जान लें | Parmarth TV

क्या राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद दिल्ली में भी BJP करने वाली है ऐसा? | Parmarth TV

क्या राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद दिल्ली में भी BJP करने वाली है ऐसा? | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 27 साल के लम्बे इंतजार के बाद भाजपा का सीएम बनेगा। आज भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में दिल्ली के नए सीएम के नाम पर मुहर लगेगी। इसके बाद गुरुवार को रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री को लेकर भाजपा में अभी भी मंथन जारी है। आज शाम को इससे पर्दा उठने की उम्मीद है।

खबरों के अनुसार, आज विधायक दल की बैठक में सीएम के नाम पर सहमति बनने के बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने का प्रस्ताव पेश करेगी। इस दौरान नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों की सूची भी सौंपी जाएगी।

सीएम के दौड़ में शामिल हैं ये दिग्गज
दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में भाजपा के कई दिग्गज विधायक शामिल हैं। खबरों के अनुसार, सीएम पद के लिए प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, पवन शर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता, शिखा राय, रवींद्र इंद्राज सिंह व कैलाश गंगवाल के नामों की चर्चा हो रही है। हालांकि ये भी माना जा रहा है कि भाजपा नए चेहरे को सीएम बनाकर चौंका सकती है। ऐसा ही राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में देखने को मिल चुका है। अब देखना होगा कि भाजपा इन राज्यों की परिपाटी को दिल्ली में अपनाती है।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी
आज इस बात का खुलासा हो जाएगा कि दिल्ली में सीएम पद किस भजपा नेता को मिलता है। दूसरी ओर गुरुवार को रामलीला मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा-एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है।

PC:indiamart
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News