Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

गुजरात की तर्ज पर Rajasthan में भी सभी मंत्रियों से लिए जाएंगे इस्तीफे! मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज | Parmarth TV

गुजरात की तर्ज पर Rajasthan में भी सभी मंत्रियों से लिए जाएंगे इस्तीफे! मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज | Parmarth TV

जयपुर। मुख्य सचिव सुधांश पंत के अचानक आए प्रतिनियुक्ति आदेश के बाद अब राजस्थान की भजनलाल सरकार में भी कुछ बड़ा होने की अटकलें तेज हो गई हैं।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के दिल्ली दौरे के साथ ही आगामी मंत्रिमंडल विस्तार, नए प्रशासनिक मुखिया की नियुक्ति और लंबित राजनीतिक नियुक्तियों की दिशा में अंतिम मुहर लगने को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आज कई महत्वपूर्ण मामलों को लेकर केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात का कार्यक्रम है। राजस्थान की राजनीतिक में हलचल तेज हो गई हैं और ये भी कयास लग रहे हैं कि राजस्थान के मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल हो सकता है। राजस्थान में गुजरात की तर्ज पर फिर से मंत्रिमंडल का गठन हो सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, गत रात प्रदेश के सभी काबीना, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों और सभी राज्य मंत्रियों के पास तत्काल अपना त्याग पत्र भेजने का संदेश भेजा जाना बताया जा रहा है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।

अब अटकलें लगाई रही है कि अगर सभी मंत्रियों से इस्तीफे लिए जाते हैं तो जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया जाएगा। वहीं ये माना जा रहा है कि गुजरात की तर्ज पर प्रदेश में मंत्रिमंडल फेरबदल होता है तो करीब 14-15 मंत्रियों को बाहर किया जा सकता है। कुछ मंत्रियों को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। नए मंत्रिमंडल में असंतुष्ट खेमों को भी पूरी तवज्जो मिलने की संभावना है।

इन मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

खबरों के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा दिल्ली में आज केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से मुलाकात करेंगे। इसके बाद शाम को ही सीएम का जयपुर आने का कार्यक्रम है।

PC: dipr.rajasthan 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News