Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

Rajasthan weather update: प्रदेश के इन जिलों के लिए अब जारी हो चुकी है ये चेतावनी, बढ़ेगा ठंड का प्रभाव | Parmarth TV

Rajasthan weather update: प्रदेश के इन जिलों के लिए अब जारी हो चुकी है ये चेतावनी, बढ़ेगा ठंड का प्रभाव | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के प्रभाव से राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो चुकी है। पहाड़ियों से आने वाली ठंडी उत्तरी हवाओं के कारण प्रदेश में सुबह-शाम सर्दी का प्रभाव बढ़ गया है। गत एक हफ्ते में प्रदेश के कई जिलों का तापमान 5 से 7 डिग्री तक गिर चुका है।

वहीं गत 24 घंटे में पारा 2 से 3 डिग्री नीचे आया है। मौसम विभाग की ओर से आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने और उत्तरी हवाओं का प्रभाव बढ़ने का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग की ओर से टोंक, सीकर, चूरू और नागौर जैसे जिलों में शीतलहर का असर और तेज होने की चेतावनी जारी की गई है।

विभाग ने आगामी 24 घंटों में जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। हालांकि न्यूनतम तापमान में किसी विशेष परिवर्तन नहीं होगा। मौसम विभाग ने 15 नवंबर तक सीकर और झुंझुनू जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। इसके प्रभाव से सुबह और रात में ठिठुरन और बढ़ने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान सिरोही में 7.5 डिग्री सेल्सियस हुआ रिकॉर्ड

मौसम विभाग की ओर से बुधवार को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 32.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सिरोही में 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं राजधानी जयपुर में 13.6 डिग्री, पिलानी में 10.5 डिग्री, सीकर में 8.3 डिग्री, अजमेर में 12.2 डिग्री, अलवर में 9.2 डिग्री, कोटा में 13.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 11.7 डिग्री, बाड़मेर में 17.0 डिग्री, जैसलमेर में 15.0 डिग्री, जोधपुर में 12.7 डिग्री, बीकानेर में 13.6 डिग्री, चूरू में 9.5 डिग्री, श्री गंगानगर में 12.5 डिग्री, नागौर में 8.7 डिग्री, जालौर में 11.6 डिग्री, करोली में 9.6 डिग्री और दौसा में 8.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान मौसम विभाग ने रिकॉर्ड किया है।

PC:amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News