Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

Guru Gochar 2025: दिसंबर से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, बृहस्पति का गोचर खोलेगा धन लाभ के द्वार

Guru Gochar 2025: दिसंबर से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, बृहस्पति का गोचर खोलेगा धन लाभ के द्वार

ज्योतिष शास्त्र में गुरु यानी बृहस्पति को ज्ञान और बुद्धि का प्रतीक माना गया है। इस समय देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में स्थित हैं और इस राशि में उनका होना उच्च का फल देता है। इसी कारण कर्क राशि के जातकों पर इस अवधि में गुरु की विशेष अनुकंपा बनी रहती है।

Publish Date: Fri, 14 Nov 2025 04:13:26 AM (IST)

Updated Date: Fri, 14 Nov 2025 04:13:26 AM (IST)

बृहस्पति का गोचर खोलेगा धन लाभ के द्वार

धर्म डेस्क। ज्योतिष शास्त्र में गुरु यानी बृहस्पति को ज्ञान और बुद्धि का प्रतीक माना गया है। इस समय देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में स्थित हैं और इस राशि में उनका होना उच्च का फल देता है। इसी कारण कर्क राशि के जातकों पर इस अवधि में गुरु की विशेष अनुकंपा बनी रहती है और वे जीवन के कई क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करते हैं।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, दिसंबर महीने में बृहस्पति देव अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। इस परिवर्तन से दो राशियों के जातकों के लिए समय बेहद अनुकूल बन सकता है। धन संबंधी समस्याओं में राहत मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं कि इन राशियों पर गुरु गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा।

गुरु गोचर 2025

फिलहाल बृहस्पति देव वक्री अवस्था में हैं और आने वाले वर्ष के मार्च माह में मार्गी होंगे। इससे पहले, दिसंबर में वे कर्क से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। 05 दिसंबर को बृहस्पति मिथुन राशि में गोचर करेंगे और मई तक वहीं रहेंगे। इसके बाद जून माह में पुनः राशि परिवर्तन होगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 02 जून को गुरु दोबारा कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।

वृषभ राशि

गुरु के राशिचक्र में परिवर्तन से वृषभ राशि के जातकों की आर्थिक समस्याएँ कम हो सकती हैं। विशेष रूप से व्यापारियों को बड़े लाभ के अवसर मिल सकते हैं। सोना–चांदी के कारोबार से जुड़े लोगों को भी तेजी देखने को मिल सकती है। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए भी यह समय शुभ माना जा रहा है।

यश और मान–सम्मान में वृद्धि होगी। बैंकिंग, शिक्षा और अन्य बौद्धिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को भी सकारात्मक बदलाव मिल सकते हैं। आपकी वाणी प्रभावशाली होगी, जिससे जॉब और बिजनेस दोनों में सफलता के योग बढ़ेंगे। संपत्ति बनाने के अवसर प्राप्त होंगे और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी नौकरी मिलने की संभावना भी प्रबल रहेगी।

धनु राशि

धनु राशि के स्वामी स्वयं देवगुरु बृहस्पति हैं और इनके आराध्य भगवान विष्णु माने जाते हैं, इसलिए इस राशि पर दिव्य कृपा बनी रहती है। गुरु के राशि परिवर्तन का धनु पर सीधा असर होगा। जॉब, बिजनेस और निजी जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

विवाहित जातकों का भाग्य उदय होगा और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। धन और संपत्ति में वृद्धि होगी। भूमि–भवन से जुड़े निर्णय लेने के अच्छे संकेत मिल रहे हैं। नौकरी में प्रमोशन मिलने की भी संभावना है। भौतिक सुख–सुविधाएँ बढ़ेंगी। सरकारी सलाहकार, कानूनी क्षेत्र या काउंसिलिंग जैसी सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए समय बेहद अनुकूल रहेगा। बुद्धिमानी से कमाई बढ़ाने के मौके मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें- Margashirsha Amavasya 2025: मार्गशीर्ष अमावस्या शिवलिंग पर चढ़ाएं ये पांच वस्तुएं, मिलेगा सुख-समृद्धि का वरदान

Trending News