Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: चांदी कीमत में आई 1,373 रुपए की गिरावट, सोना फिर से हुआ सस्ता | Parmarth TV PoK में प्रदर्शनकारियों का आंदोलन तेज, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के खिलाफ लगे नारे, कहा- हम भारत से मिलना चाहते हैं | Parmarth TV National Weather Forecast: यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में कहर ढा रही बारिश, आज इन राज्यों में है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में लगातार पांच दिन बैंक रहेंगे बंद, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, कई गंभीर आरोप, 9 करोड़ का इनाम | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी पहुंचे झुग्गी बस्ती में, बेला एस्टेट में 728 लोगों में से एसआईआर में कटे 727 के नाम, विपक्ष के नेता ने… | Parmarth TV Bhajanlal  सरकार ने लागू कर दिया है सीएसएपी, राजकीय कार्मिकों सहित इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, देख लें छुटि्टयों की ये लिस्ट | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: जयपुर सहित देश के महानगरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार के लिए इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव आज, Hanuman Beniwal ने बीजेपी-कांग्रेस को लेकर बोल दी है ये बात | Parmarth TV

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव आज, Hanuman Beniwal ने बीजेपी-कांग्रेस को लेकर बोल दी है ये बात | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। देश के सबसे बड़े छात्र चुनावों में से एक दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव आज होंगे। इस चुनाव में 2.75 लाख से ज़्यादा छात्र अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मतदान दो पालियों में होगा। दिन की कक्षाओं के लिए सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम की कक्षाओं के लिए दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक विद्यार्थी अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। परिणाम कल घोषित होगा। चुनाव में एबीवीपी, एनएसयूआई, लेफ्ट और आप में कांटे की टक्कर बताई जा रही है। इस चुनाव में हनुमान बेनीवाली की पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने निर्दलीय प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया है।

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने छात्रों से आरएलपी समर्थन निर्दलीय प्रत्याशी उमांशी लाम्बा को वोट देने की अपील की है। आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में आज सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि आज दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव है। इस चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का समर्थन निर्दलीय प्रत्याशी उमांशी लाम्बा (बैलेट नंबर – 7) को है।

उमांशी लाम्बा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील
हनुमान बेनीवाल ने कहा कि उमांशी लाम्बा इस चुनाव में बीजेपी व कांग्रेस के छात्र संगठनों के खिलाफ मजबूती से चुनाव लड़ रही है ऐसे में दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं से मेरी अपील है कि आपके वोट को आपकी आवाज बनाने के लिए निर्दलीय उम्मीदवार उमांशी लाम्बा को अपना मत व समर्थन देकर भारी मतों से विजयी बनाए। मेरी शुभकामनाएं छोटी बहन उमांशी लाम्बा के साथ है।

PC:bhaskar

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News