Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Asia Cup 2025: फिर से भिड़ेंगे भारत-पाक, इस दिन दुबई में होगा हाई वोल्टेज मैच | Parmarth TV

Asia Cup 2025: फिर से भिड़ेंगे भारत-पाक, इस दिन दुबई में होगा हाई वोल्टेज मैच | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। एशिया कप 2025 में एक बार फिर से दर्शकों को भारत-पाकिस्तान का मुकाबला देखने को मिलेगा। पाकिस्तान ने अपने अन्तिम ग्रुप मैच में यूएई को 41 रनों से रौंद सुपर चार में जगह बना ली है। ग्रुप ए के मैच में पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 146 रन ही बना सकी। जवाब में यूएई 17.4 ओवर में केवल 105 रनों पर ढेर हो गई। पाकिस्तान का सुपर-4 राउंड में भारत से मुकाबला होना तय हो गया है। दोनों टीमों के बीच 21 सितंबर को दुबई में हाई वोल्टेज मैच होगा। इस मैच से पहले भारतीय टीम कल ओमान के विरुद्ध अपना आखिरी ग्रुप मैच खेलेगी।

पाकिस्तान की ओर से फखर जमां (36 गेंदों में 50) ने कप्तान सलमान आगा (27 गेंदों में 27) के साथ तीसरे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शाहीन अफरीदी ने 14 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए। मोहम्मद हारिस 14 गेंदों में 18 रन बनाने में सफल रहे। यूएई की ओर से जुनैद सिद्दीकी ने सर्वाधिक चार विकेट हासिल किए। सिमरनजीत सिंह तीन विकेट लेने में सफल हुए।

यूएई की ओर से आकाश चोपड़ा ने बनाए सर्वाधिक रन
लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएई की ओर से आलीशान शराफू (21) और कप्तान मुहम्मद वसीम (14) ने कई अच्छे शॉट लगाए, लेकिन दोनों ही बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। यूएई की ओर से आकाश चोपड़ा ने 35 गेंदों में 30 रन जोड़े, जिसमें एक चौका और एक सिक्स शामिल है। ध्रुव पराशर 23 गेंदों में 20 रन बनाने में सफल रहे। पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहम ने दो-दो जबकि सईम अयूब और सलमान ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

PC:espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News