Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

Shardiya Navratri 2025 : अपनाएं ये Vastu Tips, घर में आएगी समृद्धि और शनि देव की कृपा

Shardiya Navratri 2025 : अपनाएं ये Vastu Tips, घर में आएगी समृद्धि और शनि देव की कृपा

Shardiya Navratri Vastu Tips: शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाई जाएगी। इस दौरान घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा की सफाई, मुख्य द्वार पर दीपक जलाना और अखंड ज्योत को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ है। नवरात्र में दान-पुण्य और बेकार वस्तुएं हटाने से मां दुर्गा और शनि देव दोनों की कृपा प्राप्त होती है।

Publish Date: Thu, 18 Sep 2025 05:04:00 AM (IST)

Updated Date: Thu, 18 Sep 2025 05:04:50 AM (IST)

Shardiya Navratri 2025 : अपनाएं ये Vastu Tips

HighLights

  1. नवरात्रि में दक्षिण-पश्चिम दिशा की सफाई और मुख्य द्वार की देखभाल करें।
  2. अखंड ज्योत दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें और घर के चारों कोनों में दीपक जलाएं।
  3. जरूरतमंदों को दान करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक मनाई जाएगी। इस पावन अवसर पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ यदि वास्तु शास्त्र के कुछ आसान नियमों का पालन (Shardiya Navratri Vastu Tips) किया जाए, तो घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि का वास होता है। साथ ही शनि देव की कृपा भी प्राप्त होती है, जिससे जीवन की कई बाधाएं दूर हो जाती हैं।

घर और दक्षिण-पश्चिम दिशा की सफाई

नवरात्रि से पहले घर और मंदिर की पूरी तरह सफाई करें। विशेष रूप से दक्षिण-पश्चिम दिशा को स्वच्छ रखें, क्योंकि इसे शनि देव का क्षेत्र माना गया है। इस कोने में टूटा-फूटा या बेकार सामान न रखें। यहां पर आप कीमती गहने और ज़रूरी कागजात सुरक्षित रख सकते हैं।

मुख्य द्वार के वास्तु नियम

घर का मेन गेट सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार है। इसलिए इसे साफ-सुथरा रखें और यहां कूड़ादान या झाड़ू जैसी वस्तुएं न रखें। गेट को बिना आवाज के खोलने की व्यवस्था करें। नवरात्र में शाम को मुख्य द्वार पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है।

अखंड ज्योत और दीपदान

यदि अखंड ज्योत जला रहे हों, तो उसे दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें। नवरात्र के दौरान प्रतिदिन शाम को घर के चारों कोनों में दीपक जलाने से नकारात्मकता दूर होती है।

दान का महत्व

नवरात्र से पहले घर में बेकार वस्तुएं बाहर करें। जरूरतमंदों को काले तिल, उड़द की दाल और भोजन का दान करने से शनि देव की विशेष कृपा मिलती है।

इसे भी पढ़ें… Mangal Gochar 2025: इन राशियों के करियर, रिश्ते और धन पर बड़ा असर, करना होगा ये आसान उपाय

Trending News