Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, कर दिया DA और DR में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान, बढ़ जाएगा वेतन | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 2,366 रुपए महंगी हो गई है चांदी, सोने के भी बढ़ गए हैं दाम | Parmarth TV National Weather Forecast: मध्य भारत में  बारिश का एक और दौर होगा शुरू! अब जारी हो गया है ये अलर्ट | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने करें केवल 55 रुपए का निवेश, 60 साल की उम्र के बाद मिलेगी 3000 रुपए प्रति माह पेंशन | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: इंटरनेशनल बेंचमार्क प्राइस 133.05 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV भाजपा के निशाने पर राहुल गांधी, पीएम मोदी की मिमिक्री मामले में बोले फडणवीस, राहुल गांधी को बनना चाहिए स्टैंड-अप कॉमेडियन | Parmarth TV Ration Card: 6 महीनों से नहीं लिया हैं आपने भी राशन तो सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम…बंद करेगी आपके राशन कार्ड! | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी आई दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट, ये है ताजा भाव | Parmarth TV शुरुआती तेजी के बाद 330 अंक लुढ़का सेंसेक्स – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जंग के बीच न्यूयॉर्क में Donald Trump की ईरान के राष्ट्रपति से होगी मुलाकात! | Parmarth TV

पेपर लीक को लेकर Beniwal का बड़ा बयान, कहा-सरकारों के तमाम दावों के बावजूद भी देश की… | Parmarth TV

पेपर लीक को लेकर Beniwal का बड़ा बयान, कहा-सरकारों के तमाम दावों के बावजूद भी देश की… | Parmarth TV

जयपुर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने नीट तथा कृषि विज्ञान व्याख्याता भर्ती सहित लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने अखबरों में प्रकाशित खबरों को लेकर आज एक्स के माध्यम से कहा कि NEET तथा कृषि विज्ञान व्याख्याता भर्ती सहित लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों ने लाखों मेहनती विद्यार्थियों के विश्वास को तोड़ दिया है।

एक तरफ गरीब किसान और मध्यमवर्गीय परिवार अपने बच्चों के सपनों के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, दूसरी तरफ पेपर माफिया और सिस्टम में बैठे भ्रष्ट लोग पैसों के दम पर भविष्य बेच रहे हैं। पेपर लीक से जुड़ी आज समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरें सिर्फ समाचार नहीं हैं, बल्कि उस सड़े हुए तंत्र का आईना हैं जिसने युवाओं की मेहनत को मजाक बना दिया है। यह बहुत बड़ी चिंता का विषय है सरकारों के तमाम दावों के बावजूद भी देश की सबसे बड़ी परीक्षाएं ही सुरक्षित नहीं।

बेनीवाल ने कहा कि पेपर लीक से जुड़े मामलों में हर बार जांच समिति बनाकर, कुछ गिरफ्तारियां दिखाकर और बयान देकर सरकारें अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास करती है, लेकिन तंत्र में पर्दे के पीछे बैठे मगरमच्छों तक कोई जांच एजेंसी पहुंचती ही नहीं है।

आरएलपी सांसद बेनीवाल ने कहा कि आज राजस्थान सहित देश के युवाओं में मन में एक ही प्रश्न है कि आखिर कब तक पेपर बिकेंगे ? कब तक मेहनत हारती रहेगी और पैसा जीतता रहेगा ? कब तक छात्रों के सपनों की हत्या होती रहेगी?

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी इस लड़ाई में मेहनतकश युवाओं के साथ खड़ी है
उन्होंने कहा कि सरकारों को दृढ़ इच्छा शक्ति दिखाते हुए पेपर लीक माफियाओं को उम्रकैद जैसी सजा दिलवाने और परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी व जवाबदेह बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है। यह लड़ाई सिर्फ एक परीक्षा की नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य और देश की ईमानदार प्रतिभा को बचाने की लड़ाई है और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी इस लड़ाई में मेहनतकश युवाओं के साथ खड़ी है।

PC:navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News