Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Railway Rules: 1 अक्टूबर से ट्रेन में सफर करने वालों को टिकट के साथ में रखनी होगी ओरिजनल आईडी, नहीं तो होगी आपको… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अक्टूबर माह के पहले दिन क्या कम हो गई है पेट्रोल-डीजली की कीमतें? | Parmarth TV National Weather Forecast: मौसम विभाग की चेतावनी ने बढ़ा दी लोगों की टेंशन, इतने राज्यों में है मूसलाधार बारिश का अलर्ट | Parmarth TV PM Kisan Scheme: क्या पति-पत्नी को अलग-अलग मिलता है योजना का लाभ? ये है नियम | Parmarth TV Donald Trump ने बदल दिया है एआई का नाम, कर दिए हैं इस ऑर्डर पर साइन | Parmarth TV Congress: दिग्विजय सिंह की किस बात पर भड़की सोनिया गांधी, नीतीश कुमार को बता दिया गद्दार | Parmarth TV होम लोन की बढ़ सकती है ईएमआई, RBI जल्द ही करने वाला है बैठक | Parmarth TV INDIA ब्लॉक की आठवीं बैठक में लिए ये बड़े फैसले, खड़गे ने कहा- भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है | Parmarth TV Gold-Silver Prices: फिर से बढ़ गए हैं सोने-चांदी के दाम, ये है आज की रेट | Parmarth TV मारा गया पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकवादी मूसा | Parmarth TV

सीएम भजनलाल और किरोड़ी लाल के बाद प्रेमचंद बैरवा भी पहुंचे दिल्ली, क्या Rajasthan में जल्द होने वाला है कुछ बड़ा? | Parmarth TV

सीएम भजनलाल और किरोड़ी लाल के बाद प्रेमचंद बैरवा भी पहुंचे दिल्ली, क्या Rajasthan में जल्द होने वाला है कुछ बड़ा? | Parmarth TV

जयपुर। इन दिनों सीएम भजनलाल शर्मा के साथ ही प्रदेश के मंत्रियों के लगातार दिल्ली के दौरे हो रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हाल ही के दिनों में कई बार दिल्ली जा चुके हैं। वहीं कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा की भी इन दिनों राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सक्रियता बनी हुई है। इसी बीच उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा भी दिल्ली पहुंचे हैं। इस संबंध में अब प्रदेश में अटकलों का दौर जारी है। अब कई प्रकार के कयास लग रहे हैं।  

प्रेमचंद बैरवा ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव से मुलाकात कर विभागीय विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने दिल्ली में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर द्वारा आयोजित सोसायटी के द्वितीय उपवेशन में सम्मिलित होकर विभागीय विषयों पर केन्द्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की अध्यक्षता में विस्तृत चर्चा की तथा उपस्थित जनों को संबोधित किया। इस दौरान आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के सुदृढ़ीकरण, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा अनुसंधान कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में विचार-विमर्श हुआ।

प्रेमचंद बैरवा ने संस्थान द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की

बैठक में केन्द्रीय आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा, वित्तीय सलाहकार अब्बास, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारीगण, एनआईए सोसाइटी के सदस्यगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने संस्थान द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हम आशा व्यक्त करते हैं कि आयुष मंत्रालय के मार्गदर्शन में यह संस्थान आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।

PC: dipr.rajasthan 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News