Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Bank Holiday: जाने अक्टूबर महीने में कितनों दिनों के लिए रहेगी बैंकों में छुट्टियां, अटक सकते हैं आपके काम | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी कीमत में आई 1,373 रुपए की गिरावट, सोना फिर से हुआ सस्ता | Parmarth TV PoK में प्रदर्शनकारियों का आंदोलन तेज, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के खिलाफ लगे नारे, कहा- हम भारत से मिलना चाहते हैं | Parmarth TV National Weather Forecast: यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में कहर ढा रही बारिश, आज इन राज्यों में है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में लगातार पांच दिन बैंक रहेंगे बंद, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, कई गंभीर आरोप, 9 करोड़ का इनाम | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी पहुंचे झुग्गी बस्ती में, बेला एस्टेट में 728 लोगों में से एसआईआर में कटे 727 के नाम, विपक्ष के नेता ने… | Parmarth TV Bhajanlal  सरकार ने लागू कर दिया है सीएसएपी, राजकीय कार्मिकों सहित इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, देख लें छुटि्टयों की ये लिस्ट | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: जयपुर सहित देश के महानगरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV

गाजा शहर पर कब्जा करने के लिए अब Israel ने उठा लिया है ये बड़ा कदम | Parmarth TV

गाजा शहर पर कब्जा करने के लिए अब Israel ने उठा लिया है ये बड़ा कदम | Parmarth TV

गाजा शहर पर कब्जा करने के लिए अब Israel ने उठा लिया है ये बड़ा कदम | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। इजरायल और हमास के बीच जारी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। अब इसके बढऩे के संकेत मिलने लगे हैं। गाजा शहर पर कब्जा करने के लिए अब इजरायल की ओर से बड़ा कदम उठाया गया है। खबरों के अनुसार, अब इजरायल के रक्षा मंत्री ने गाजा शहर पर कब्जे की योजना को अपनी ओर से स्वीकृति दे दी है। गाजा शहर पर कब्जे की योजना को लागू करने के लिए लगभग 60000 रिजर्व सैनिकों को बुलाया गया है।

इजरायली सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने मीडिया को बताया कि हमने गाजा शहर पर प्रारंभिक कार्रवाई और हमले का पहला चरण शुरू कर दिया है और अब आईडीएफ ने गाजा शहर के बाहरी इलाकों पर कब्जा कर लिया है।

ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने बताया कि गाजा शहर के बाहरी इलाकों में सेना पहले से ही सक्रिय है। उन्होंने इस दौरान ऐलान कर दिया कि हम गाजा शहर में हमास पर हमले तेज करेंगे, जो इस आतंकवादी संगठन का सरकारी और सैन्य केंद्र है। वहीं हमास की ओर से इजरालय के पीएम नेतन्याहू पर गाजा शहर में निर्दोष नागरिकों के खिलाफ कू्रर युद्ध जारी रखने और युद्धविराम में बाधा डालने का आरोप लगाया है।

अब तक 62,000 से अधिक फिलिस्तीनी गंवा चुके हैं अपनी जान
आपको बता दें कि पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की अध्यक्षता में इजरायली सुरक्षा मंत्रिमंडल ने इस माह गाजा में अभियान विस्तार की योजना को स्वीकृति दी थी। अब इजरायल का लक्ष्य गाजा शहर पर कब्जा करना है। आपको बता दें कि अभी तक इजरायली हमलों में अब तक 62,000 से अधिक फिलिस्तीनी लोग अपनी जान गंवा सकते हैं।

PC:indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News