Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

उज्जैन में शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़े जाने पर हुआ हंगामा, पांच लोग गिरफ्तार | Parmarth TV Bank Holiday: जाने अक्टूबर महीने में कितनों दिनों के लिए रहेगी बैंकों में छुट्टियां, अटक सकते हैं आपके काम | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी कीमत में आई 1,373 रुपए की गिरावट, सोना फिर से हुआ सस्ता | Parmarth TV PoK में प्रदर्शनकारियों का आंदोलन तेज, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के खिलाफ लगे नारे, कहा- हम भारत से मिलना चाहते हैं | Parmarth TV National Weather Forecast: यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में कहर ढा रही बारिश, आज इन राज्यों में है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में लगातार पांच दिन बैंक रहेंगे बंद, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, कई गंभीर आरोप, 9 करोड़ का इनाम | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी पहुंचे झुग्गी बस्ती में, बेला एस्टेट में 728 लोगों में से एसआईआर में कटे 727 के नाम, विपक्ष के नेता ने… | Parmarth TV Bhajanlal  सरकार ने लागू कर दिया है सीएसएपी, राजकीय कार्मिकों सहित इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, देख लें छुटि्टयों की ये लिस्ट | Parmarth TV

Budh Gochar 2025: गणेश चतुर्थी से चमकेगी इन 2 राशियों की किस्मत… बरसेगी कृपा, दूर होगी आर्थिक तंगी

Budh Gochar 2025: गणेश चतुर्थी से चमकेगी इन 2 राशियों की किस्मत… बरसेगी कृपा, दूर होगी आर्थिक तंगी

Ganesh Chaturthi 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध देव जल्दी ही गणपति बप्पा की पूजा से प्रसन्न होते हैं और जातक को बुद्धि, व्यापार और धन का वरदान देते हैं। यही कारण है कि गणेश चतुर्थी पर बुध ग्रह की स्थिति और गोचर का खास महत्व माना जाता है।

By Himadri Singh Hada

Publish Date: Thu, 21 Aug 2025 11:27:05 AM (IST)

Updated Date: Thu, 21 Aug 2025 11:33:06 AM (IST)

गणेश चतुर्थी से चमकेगी इन राशियों की किस्मत।

HighLights

  1. बुध देव को श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त है।
  2. बुध देव गणपति बप्पा की पूजा से प्रसन्न होते हैं।
  3. गणेश चतुर्थी पर इन राशियों को होगा लाभ।

धर्म डेस्क। ग्रहों के राजकुमार बुध देव को भगवान गणेश का विशेष आशीर्वाद प्राप्त है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध देव जल्दी ही गणपति बप्पा की पूजा से प्रसन्न होते हैं और जातक को बुद्धि, व्यापार और धन का वरदान देते हैं। यही कारण है कि गणेश चतुर्थी पर बुध ग्रह की स्थिति और गोचर का खास महत्व माना जाता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार इस बार गणेश महोत्सव 27 अगस्त 2025, बुधवार से शुरू होकर 7 सितंबर 2025 तक चलेगा। भक्तजन इस अवधि में गणपति बप्पा की स्थापना कर पूरे विधि-विधान से पूजा करेंगे। वहीं ज्योतिष की मानें तो इस दौरान 29 अगस्त को बुध ग्रह कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है।

आइए जानते हैं किन राशियों को होगा बड़ा लाभ-

तुला राशि (Libra)-

naidunia_image

  • बुध गोचर के प्रभाव से तुला राशि के जातकों को करियर और व्यापार में सफलता मिलेगी।
  • रुका हुआ कारोबार तेजी पकड़ेगा और आर्थिक संकट खत्म होगा।
  • भाग्य का साथ मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
  • जीवनसाथी और पार्टनर का सहयोग मिलेगा।
  • भगवान गणेश की कृपा से धन-धान्य में वृद्धि होगी।

उपाय: पूजा के समय गणेश जी को दूर्वा और मोदक अर्पित करें।

कुंभ राशि (Aquarius)-

naidunia_image

  • कुंभ राशि के जातकों पर गणपति बप्पा की विशेष कृपा बरसेगी।
  • धन की कमी दूर होगी और पढ़ाई या विद्या के माध्यम से आर्थिक लाभ मिलेगा।
  • व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा होगा।
  • परिवार में खुशियां आएंगी और नया वाहन या संपत्ति खरीदने का योग बनेगा।
  • शत्रु पराजित होंगे और बिजनेस का विस्तार होगा।

उपाय: श्रद्धा भाव से गणेश जी की प्रतिमा पर सिंदूर और लड्डू अर्पित करें।

यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर बरसेगी बप्पा की कृपा, जानें इस दिन क्या करें और क्या नहीं?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News