Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

हमारी सरकार के कार्यकाल में राजस्थान का हेल्थ मॉडल पूरे देश में चर्चित रहा: Ashok Gehlot | Parmarth TV

हमारी सरकार के कार्यकाल में राजस्थान का हेल्थ मॉडल पूरे देश में चर्चित रहा: Ashok Gehlot | Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2011 में शुरू की गई मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना से जुड़ी एक खबर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि यह मेरे लिए बेहद संतुष्टि देने वाला है कि 2011 में हमारी कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना का लाभ 14 साल में 163 करोड़ मरीजों ने उठाया है। यह संख्या पूरे यूरोप महाद्वीप की आबादी के दोगुने से भी अधिक है जो दिखाता है कि यदि सरकार की इच्छाशक्ति हो तो कोई भी जनकल्याण का कार्य किया जा सकता है।

इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों में भी आत्मविश्वास जागा और वो इलाज के लिए आगे आने लगे। मुझे याद है कि एक विधायक ने मुझसे कहा था कि इस योजना से लड़कियों को ज्यादा लाभ होगा क्योंकि सामाजिक तौर पर होने वाले भेदभाव के कारण कई लोग पैसे के अभाव में लड़कियों का इलाज नहीं करवाते थे। अब दवा एवं इलाज निशुल्क होने से उनकी जान बच सकेगी।

मुख्यमंत्री के रूप में मेरा प्रयास आमजन के लिए जीरो कॉस्ट हेल्थ सिस्टम बनाने का रहा इसलिए पहले निशुल्क दवा, फिर निशुल्क जांच फिर चिरंजीवी योजना के जरिये निजी एवं राजकीय चिकित्सालयों में निशुल्क इलाज शुरू किया। मुझे प्रसन्नता है कि हमारी सरकार के कार्यकाल में राजस्थान का हेल्थ मॉडल पूरे देश में चर्चित रहा एवं कई दूसरी सरकारों ने इस मॉडल को अपनाया।

PC:zeenews.india.
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News