Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV

Bihar: सम्राट चौधरी कैबिनेट का हुआ विस्तार, पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे ने ली मंत्री पद की शपथ | Parmarth TV

Bihar:  सम्राट चौधरी कैबिनेट का हुआ विस्तार, पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे ने ली मंत्री पद की शपथ | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मंत्रिमंडल विस्तार कर दिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का विस्तार पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल, श्रवण कुमार, निशान्त कुमार और लेसी सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई। कैबिनेट विस्तार में बीजेपी के 15 विधायकों, जदयू के 13 विधायकों, लोजपा के दो विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा हम और रालोमो के एक-एक नेता को भी मंत्री बनाया गया है।

कैबिनेट विस्तार में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को भी शामिल किया गया। निशांत कुमार ने शपथ समारोह में पहुंचने से पहले अपने पिता नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। मीडिया रिपोटर्स की माने तो शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रियों ने समूहों में एक साथ शपथ ली। रामकृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह टाइगर, अशोक चौधरी ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा मदन सहनी, भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, संतोष कुमार सुमन, रमा निषाद भी सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं।

गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, राज्यसभा सांसद और बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित एनडीए के कई प्रमुख नेता शामिल हुए।

pc-navbharatlive.com

Trending News