इंटरनेट डेस्क। आईपीएल में पंजाब किंग्स सबसे बेहतर टीम नजर आ रही थी, जो 7-7 मैच होने तक अजेय थी। 7 में से 6 मुकाबले पंजाब किंग्स ने जीते थे और एक मैच उनका बेनतीजा रहा था, लेकिन इसके बाद लगातार तीन मैचों में पंजाब किंग्स को हार मिली है। इस बीच श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स टीम के नाम आईपीएल इतिहास का एक सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
पंजाब किंग्स किसी एक मैदान पर एक टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा मैच हारने वाली पहली टीम बन गई है। दरअसल, पंजाब किंग्स को लगातार 9वीं बार हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार मिली है।
पंजाब की हार का सिलसिला इस मैदान पर एसआरएच के खिलाफ 2015 से जारी है, जो 2026 तक थम नहीं पाया है। पंजाब की टीम लगातार 9 मैच हैदराबाद के उप्पल स्टेडियम में हार चुकी है।
pc-espncricinfo.com







