Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV

शुक्र गोचर 2026: 8 मई से शुक्र का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

शुक्र गोचर 2026:  8 मई से शुक्र का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

धर्म डेस्क। 8 मई 2026 की सुबह शुक्रदेव मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार यह नक्षत्र वृषभ और मिथुन राशि दोनों से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसका असर भी बेहद खास माना जा रहा है। वृषभ जहां सुख-सुविधा, धन और स्थिरता का प्रतीक है, वहीं मिथुन संवाद, नई सोच और जिज्ञासा को दर्शाता है। ऐसे में शुक्र का यह गोचर कई राशियों के जीवन में आर्थिक, सामाजिक और निजी स्तर पर बदलाव ला सकता है।

मेष राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ

मेष राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक रूप से लाभकारी साबित हो सकता है। आय के नए रास्ते खुल सकते हैं और बातचीत की कला से लोगों को प्रभावित करने में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी और घर में किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। हालांकि सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ने के संकेत भी मिल रहे हैं।

उपाय: शुक्रवार को ‘ॐ शुक्राय नमः’ का 108 बार जाप करें और सफेद रेशमी वस्त्र दान करें।

वृषभ राशि वालों के लिए क्या है खास

वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह परिवर्तन काफी सकारात्मक माना जा रहा है। आत्मविश्वास और आकर्षण में बढ़ोतरी होगी, जिससे सामाजिक दायरा मजबूत हो सकता है। लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी और व्यापार से जुड़े लोगों को निवेश में फायदा मिल सकता है।

उपाय: शुक्रवार को माथे पर सफेद चंदन का तिलक लगाएं और लक्ष्मी माता को बर्फी चढ़ाएं।

मिथुन राशि वालों को मिलेगी सामाजिक पहचान

मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर नए लोगों से जुड़ने और सामाजिक पहचान बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ मिलने के संकेत हैं। साथ ही व्यक्तित्व और सौंदर्य पर ध्यान बढ़ सकता है। इस दौरान रिश्तों में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखना बेहद जरूरी रहेगा।

उपाय: नियमित रूप से शुक्र मंत्र का जाप करें और किसी मंदिर में ताजे सफेद फूल चढ़ाएं।

कर्क राशि वालों के लिए जानें क्या है

कर्क राशि के लोगों के लिए यह समय आर्थिक लाभ देने वाला हो सकता है। मित्रों और सामाजिक संपर्कों के जरिए नए अवसर मिल सकते हैं। कोई पुरानी इच्छा पूरी होने की संभावना भी बन रही है। हालांकि मनोरंजन और विलासिता पर अधिक खर्च आपके बजट को प्रभावित कर सकता है। इस दौरान आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है।

उपाय: शुक्रवार को चावल या चीनी का दान करें और नियमित रूप से ध्यान (मेडिटेशन) करें।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन लोगों के जीवन में सुख-सुविधा, प्रेम, कला और आर्थिक मामलों को प्रभावित करेगा। ऐसे में संयम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना लाभकारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- महिलाओं को श्मशान घाट जाने से क्यों रोका जाता है? गरुड़ पुराण में बताए गए हैं ये कारण

Trending News