Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Hanuman Beniwal ने कर दी है इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग | Parmarth TV

Hanuman Beniwal ने कर दी है इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने बाड़मेर जिले के चौहटन में वृताधिकारी के पद पर कार्यरत एक अधिकारी द्वारा अपने अधीनस्थ हैड कांस्टेबल के साथ मारपीट के मामले को लेकर उच्च स्तरीय जांच करवाई करवाने की मांग की है। हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि बाड़मेर जिले के चौहटन में वृताधिकारी के पद पर कार्यरत राजस्थान पुलिस के एक अधिकारी द्वारा अपने अधीनस्थ कार्यरत मेघवाल समाज के एक हैड कांस्टेबल के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसके साथ मारपीट करने का मामला सोशल मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया। एक पुलिस अधिकारी द्वारा खुद के अधीनस्थ कार्यरत एक कार्मिक के साथ ऐसा बर्ताव करना न केवल निंदनीय है बल्कि सरकार की नीतियों पर भी सवालिया निशान है।

मेरी राजस्थान पुलिस के उच्च अधिकारियों से अपील है कि इस मामले में संज्ञान लेते हुए उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए और बिना किसी भेदभाव के प्रताड़ित हुए दलित पुलिस कार्मिक के पक्ष को सुनते हुए न्यायसंगत कार्यवाही की जाए ,इस मामले में पीड़ित पुलिस कार्मिक का एक ओडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भी कहना चाहता हूं कि आजादी के दशकों बाद भी राजस्थान पुलिस में कार्यरत मेघवाल समाज के एक व्यक्ति के साथ उसके उच्च अधिकारी द्वारा ऐसा बर्ताव करना न केवल उस अधिकारी की बल्कि भाजपा की भी दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

PC:bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News