Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

सैमसंग भारत में 20,000 युवाओं को एआई का प्रशिक्षण देगी – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ईरान के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने किया था ऐसा, अब हुआ चौंकाने वाला खुलासा | Parmarth TV अब वायरल हुआ PM Modi का ये वीडियो, देशवासियों से किया आह्वान | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 1,849 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमत में भी हुआ 2,907 रुपए का इजाफा | Parmarth TV EPFO: इस महीने में शुरू होगी यूपीआई से पीएफ के पैसे निकालने की सुविधा! | Parmarth TV Colombia में आया 7.4 तीव्रता का भूकंप, 132 लोगों की मौत, 570 घायल, बड़ी संख्या में इमारते ढही | Parmarth TV संसद में एनडीए और कांग्रेस सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ किया प्रदर्शन, लगे अमित शाह और राहुल गांधी के खिलाफ नारे | Parmarth TV Government Scheme: छोटे कारोबारियों और रेहड़ी-पटरी वालों को सरकार तीन चरणों में देती है लोन, जान लें | Parmarth TV 8th Pay Commission के लागू होने पर कर्मचारियों की सैलरी में होगा बंपर इजाफा, इतना बढ़ सकता है वेतन | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान के 6 जिलों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, 19 जिलों में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV

Jaipur: बेकाबू ट्रॉले ने एक परिवार को कुचला, तीनों बच्चों सहित पिता की मौत | Parmarth TV

Jaipur: बेकाबू ट्रॉले ने एक परिवार को कुचला, तीनों बच्चों सहित पिता की मौत | Parmarth TV

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के श्याम नगर थाना क्षेत्र स्थित 200 फीट बाइपास पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में चौराहों पर खिलौने, गुब्बारे, झाड़ू और अन्य छोटे-मोटे सामान बेचकर अपना जीवनयापन करने वाला एक परिवार उजड़ गया।

अजमेर रोड स्थित होटल हाईवे किंग के पास तेज रफ्तार बेकाबू ट्रॉले ने सड़क किनारे खड़े एक परिवार के पांच सदस्यों को रौंद दिया। हादसे में तीन बच्चों सहित पिता की मौत हो गई। वहीं मृतक बच्चों की मां की हालत गंभीर है। खबरों के अनुसार, तीनों बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर घायल पिता ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला का अस्पताल में इलाज जारी है।

खबरों के अनुसार, मूल रूप से जेतपुरा का रहने वाला था ये परिवारवर्तमान में गांधी पथ क्षेत्र में रह रहा था। परिवार आज सुबह परिवार रोजी-रोटी की तलाश में अजमेर रोड की ओर पैदल जा रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रॉला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी लोहे की सुरक्षा रेलिंग तोड़ते हुए फुटपाथ की ओर जा घुसा। इसकी चपेट में एक परिवार आ गया।

दो बच्चे घर पर होने के कारण सुरक्षित बच गए
हादसे में तीन बच्चों रमेश, रतन और दीपक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल बच्चों के पिता चंद्र प्रकाश ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल मृतक बच्चों की मां कैलाशी अस्पताल में भर्ती है। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची श्याम नगर थाना पुलिस शवों को कब्जे में लेकर एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। खबरों के अनुसार, कैलाशी के कुल पांच बच्चे हैं। इसमें से दो बच्चे घर पर होने के कारण सुरक्षित बच गए।

PC:bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News